विदेश की खबरें | ब्लिंकन और ऑस्टिन खाड़ी देशों की यात्रा पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्लिंकन और लॉयड रविवार को अलग-अलग खाड़ी देशों के लिए रवाना हो रहे हैं। वे क्षेत्र के नेताओं से मुलाकात करेंगे। अमेरिका की कोशिश अफगानिस्तान में चरमंपथियों के खतरे को दोबारा उभरने से रोकने की है। इन नेताओं में से कई तालिबान के खिलाफ 20 साल तक चली लड़ाई में वाशिंगटन के साझेदार रहे हैं।

ब्लिंकन और लॉयड रविवार को अलग-अलग खाड़ी देशों के लिए रवाना हो रहे हैं। वे क्षेत्र के नेताओं से मुलाकात करेंगे। अमेरिका की कोशिश अफगानिस्तान में चरमंपथियों के खतरे को दोबारा उभरने से रोकने की है। इन नेताओं में से कई तालिबान के खिलाफ 20 साल तक चली लड़ाई में वाशिंगटन के साझेदार रहे हैं।

माना जा रहा है कि ऑस्टिन और ब्लिंकन की एक साथ हो रही यात्रा खाड़ी में मौजूद साझेदार देशों को यह भरोसा दिलाने की कोशिश है कि राष्ट्रपति जो बाइडन का अफगानिस्तान में अमेरिकी युद्ध को समाप्त करने का फैसला चीन और रूस जैसी अन्य सुरक्षा चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए है, न कि पश्चिम एशिया के साझेदारों को अकेला छोड़ने के लिए।

अमेरिकी सेना की खाड़ी में दशकों से मौजूदगी है और अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेडे़ का मुख्यालय बहरीन में है। बाइडन ने अमेरिकी मौजूदगी को समाप्त करने का संकेत नहीं दिया है लेकिन उन्होंने चीन को पहली सुरक्षा प्राथमिकता करार दिया है और इसके साथ ही रूस से रणनीतिक चुनौती मिलने की बात कही है।

ऑस्टिन ने पेंटागन में खाड़ी देशों की यात्रा की घोषणा करते हुए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आतंकवाद के खतरों पर लगातार ध्यान है और ‘‘कहीं भी अमेरिकी लोगों को होने वाले खतरे से निपटने की कोशिश की जा रही है।’’

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अमेरिका चीन की ओर से पेश आ रही नयी रणनीतिक चुनौती पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

वहीं, ब्लिंकन कतर की यात्रा पर जा रहे हैं। वह जर्मनी में भी रुकेंगे जहां वह अफगानिस्तान से निकाले गए लोगों से मिलेंगे जिन्हें रामस्टिन एयर बेस पर रखा गया है और जो अमेरिका जाने के लिए मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान वह 20 देशों के समकक्षों के साथ डिजिटल बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

ऑस्टिन की योजना अपनी यात्रा कतर को धन्यवाद देने के साथ शुरू करने की है जिसने काबुल से लोगों को निकालने में अमेरिका की मदद की है। बहरीन की यात्रा के दौरान उनकी योजना अमेरिकी मरीन कर्मियों से बात करने की है।

रक्षा मंत्री की कुवैत और सऊदी अरब भी जाने की भी योजना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\