देश की खबरें | पाकिस्तान में शिया समुदाय के धार्मिक जुलूस को निशाना बनाकर किया गया विस्फोट, तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

मुल्तान (पाकिस्तान), 19 अगस्त (एपी) पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को शिया मुसलमानों के धार्मिक जुलूस को निशाना बनाकर किए गए शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।

पूर्वी पंजाब प्रांत के शहर बहावलनगर में यह विस्फोट हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि घटनास्थल पर कई घायल मदद मिलने के इंतजार में हैं।

शहर के पुलिस अधिकारी मोहम्मद असद और शिया नेता खावर शफकत ने बम विस्फोट की पुष्टि की है। शफकत ने कहा कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब जुलूस मुहाजिर कॉलोनी नामक भीड़भाड़ वाले इलाके से गुजर रहा था।

उन्होंने इस हमले की निंदा करते हुए सरकार से देश के अन्य हिस्सों में निकाले जा रहे मोहर्रम के जुलूसों की सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया है।

इस बीच, अधिकारियों ने आशूरा (10 मोहर्रम) से एक दिन पहले देश भर में मोबाइल फोन सेवा को निलंबित कर दिया है। मोहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना है जिसकी 10 तारीख को आशूरा कहा जाता है, क्योंकि सातवीं शताब्दी में पैगंबर मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन को इसी दिन शहीद किया गया था जिसकी याद में यह मनाया जाता है।

गौरतलब है कि सुन्नी बहुल पाकिस्तान में शिया अल्पसंख्यक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड