विदेश की खबरें | काबुल में मस्जिद को निशाना बनाकर किया गया धमाका, कई नागरिकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. काबुल की ईदगाह मस्जिद को निशाना बनाकर यह धमाका किया गया, जहां तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद की मां की स्मृति में प्रार्थना का आयोजन किया जा रहा था। मुजाहिद ने बाद में ट्वीट कर दावा किया कि हमले में कई नागरिकों की जान गई है।

काबुल की ईदगाह मस्जिद को निशाना बनाकर यह धमाका किया गया, जहां तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद की मां की स्मृति में प्रार्थना का आयोजन किया जा रहा था। मुजाहिद ने बाद में ट्वीट कर दावा किया कि हमले में कई नागरिकों की जान गई है।

काबुल में इटली द्वारा वित्त पोषित अस्पताल ‘इमरजेंसी एनजीओ’ ने ट्वीट किया कि विस्फोट में घायल चार लोगों को वहां लाया गया है।

मस्जिद के आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और बड़ी संख्या में तालिबानी वहां मौजूद हैं।

इस हमले के लिये किसी ने तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, अगस्त के मध्य में तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह द्वारा किए जाने वाले हमलों में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में दोनों चरमपंथी समूहों के बीच संघर्ष और गहराने की संभावना बढ़ गई है।

आईएस पूर्वी प्रांत नंगरहार में दबदबा रखता है और तालिबान को दुश्मन मानता है। इसने उसके खिलाफ कई हमलों का दावा किया है, जिसमें प्रांतीय राजधानी जलालाबाद में कई हत्याएं शामिल हैं।

काबुल में हमले बेहद कम रहे हैं लेकिन हाल के हफ्तों में आईएस ने यह दिखाया है कि वह अपने कदम पूर्वी क्षेत्र से आगे राजधानी की तरफ भी बढ़ा रहा है। तालिबानी लड़ाकों ने शुक्रवार को परवान प्रांत में काबुल के उत्तर में आईएस के एक ठिकाने पर छापा मारा। छापेमारी तब हुई जब आईएस द्वारा किये गए एक बम धमाके में इलाके में मौजूद चार तालिबानी लड़ाके घायल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Satta Bazar Favorite Team: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें