विदेश की खबरें | इराक के बसरा शहर में विस्फोट, कम से कम चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सोमवार को हुए इस धमाके के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। स्थानीय खबरों में शुरुआत में कहा गया कि यह एक कार बम था लेकिन बसरा के गवर्नर असद अल-इदानी ने घटनास्थल पर संवाददाताओं से कहा कि एक मोटरसाइकिल में विस्फोट हुआ।

सोमवार को हुए इस धमाके के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। स्थानीय खबरों में शुरुआत में कहा गया कि यह एक कार बम था लेकिन बसरा के गवर्नर असद अल-इदानी ने घटनास्थल पर संवाददाताओं से कहा कि एक मोटरसाइकिल में विस्फोट हुआ।

यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि मोटरसाइकिल पर बम लगाया गया था या यह आत्मघाती हमला था। गवर्नर ने कहा कि विस्फोट से दो कार जल गईं।

इराक के सुरक्षा मीडिया प्रकोष्ठ ने एक बयान में कहा कि मोटरसाइकिल के पास की दो कार जल गईं जिससे चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

इसने कहा कि फॉरेंसिक दल घटनास्थल पर है और जांच पूरी होने के बाद विस्फोट की प्रकृति के बारे में अधिक जानकारी जारी की जाएगी।

हाल के वर्षों में बसरा में विस्फोट नहीं हुए हैं, खासकर 2017 में सुन्नी आतंकवादी इस्लामिक स्टेट समूह की हार के बाद से। तेल समृद्ध बसरा मुख्य रूप से शिया बहुल है। विस्फोट की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। बगदाद में इराकी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

इराक में दस अक्टूबर को हुए संसदीय चुनाव के बाद राजनीतिक अस्थिरता बढ़ी है, जिसमें शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सद्र सबसे बड़े विजेता के रूप में उभरे थे। ईरान के प्रति वफादार शिया सशस्त्र गुटों ने अपनी संसदीय सीट का लगभग दो तिहाई हिस्सा खो दिया और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव के परिणामों को खारिज कर दिया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\