देश की खबरें | असम में जबरन वसूली मामले में खाली चेक और 64 लाख रुपये नकद बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम सीआईडी ने जबरन वसूली के एक मामले की जांच के दौरान छापेमारी कर 64 लाख रुपये से अधिक नकदी और एक कारोबारी की मां के हस्ताक्षर वाले 21 खाली चेक बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

गुवाहाटी, आठ सितंबर असम सीआईडी ने जबरन वसूली के एक मामले की जांच के दौरान छापेमारी कर 64 लाख रुपये से अधिक नकदी और एक कारोबारी की मां के हस्ताक्षर वाले 21 खाली चेक बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

इस मामले में बाजाली जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अधिकारियों सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

विशेष पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कारोबारी से पैसे वसूलने के आरोप में तीन सितंबर से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और फिलहाल वे सीआईडी ​​की हिरासत में हैं।

इन 10 लोगों में बालाजी जिले के एसपी के पद पर तैनात एक आईपीएस अधिकारी, एक डीएसपी और दो पुलिस उप-निरीक्षक शामिल हैं।

विशेष डीजीपी ने कहा कि कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है।

पुलिस ने कहा कि इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने कारोबारी रबीउल इस्लाम को निशाना क्यों बनाया और उनसे कथित तौर पर 2.5 करोड़ रुपये की मांग क्यों की।

सिंह ने कहा कि इस्लाम के कारोबारी सौदों पर भी नजर रखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि मामला दर्ज होने के बाद से विभिन्न स्थानों पर छापेमारी के दौरान एक सूटकेस से 64,29,500 रुपये बरामद किये गए और उस पर मिले उंगलियों के निशानों की जांच की जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन और एक लैपटॉप, दस्तावेज तथा इस्लाम की मां के हस्ताक्षर वाले 21 खाली चेक समेत 23 चेक भी मिले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू