देश की खबरें | चार राज्यों में भाजपा की जीत लोकप्रिय जनादेश का प्रतिबिंब नहीं: ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत ‘‘जनादेश का सही प्रतिबिंब नहीं’’ है। ममता बनर्जी ने इसके साथ ही भाजपा पर चुनावी मशीनरी का उपयोग करके वोट लूटने का आरोप भी लगाया।

कोलकाता, 11 मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत ‘‘जनादेश का सही प्रतिबिंब नहीं’’ है। ममता बनर्जी ने इसके साथ ही भाजपा पर चुनावी मशीनरी का उपयोग करके वोट लूटने का आरोप भी लगाया।

भाजपा को परास्त करने के लिए विपक्षी गठबंधन के अपने आह्वान को दोहराते हुए बनर्जी ने कहा कि ‘‘बेकार बैठे’’ रहने और कांग्रेस का इंतजार करने का कोई फायदा नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ राज्यों में जीत हासिल करने पर पार्टी (भाजपा) को अधिक हल्ला नहीं करना चाहिए। यह जीत लोगों के जनादेश का सही प्रतिबिंब नहीं है। यह फैसला वोटों को लूटने के लिए चुनावी मशीनरी के खुले तौर पर इस्तेमाल के कारण है।’’

बनर्जी ने कहा, ‘‘अखिलेश यादव (समाजवादी पार्टी के) जनादेश के कारण नहीं बल्कि वोटों की लूट के कारण हारे हैं।’’

वह पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा विधानसभा में 2022-23 वित्तीय वर्ष के लिए राज्य का बजट पेश करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रही थीं।

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को पछाड़ते हुए भाजपा ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश में सत्ता बरकरार रखी। भाजपा ने इसके साथ ही उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भी सत्ता बरकरार रखी, वहीं, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में तीन-चौथाई बहुमत हासिल करते हुए शानदार जीत दर्ज की।

बनर्जी ने भाजपा नेताओं के एक वर्ग के इन दावों को भी खारिज कर दिया कि चार राज्यों में जीत 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए लोगों की मनःस्थिति को दर्शाती है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा को दिवास्वप्न देखना बंद कर देना चाहिए।’’

कांग्रेस के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर, बनर्जी ने कहा, ‘‘यह उन्हें तय करना है कि वे क्या करना चाहते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि सभी विपक्षी दलों को भाजपा को परास्त करने के लिए एकसाथ आना चाहिए। कांग्रेस की प्रतीक्षा करने की कोई आवश्यकता नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू