देश की खबरें | भाजपा के नारीशक्ति के नारे खोखले साबित हुए: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नारीशक्ति के नारे सिर्फ़ खोखले शब्द बनकर रह गए हैं तथा महिला और बाल विकास मंत्रालय पिछले 10 वर्षों में ‘‘महिला विरोधी मानसिकता’’ का केंद्र बना रहा है।

नयी दिल्ली, 25 मार्च कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नारीशक्ति के नारे सिर्फ़ खोखले शब्द बनकर रह गए हैं तथा महिला और बाल विकास मंत्रालय पिछले 10 वर्षों में ‘‘महिला विरोधी मानसिकता’’ का केंद्र बना रहा है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘भाजपा के नारी शक्ति के नारे बिना किसी कार्रवाई के सिर्फ़ खोखले शब्द बनकर रह गए हैं। महिला और बाल विकास मंत्रालय पिछले 10 साल में केवल अक्षमता, बेपरवाही और महिला विरोधी मानसिकता का केंद्र बनकर रह गया है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘जब देश भर में महिलाओं पर अत्याचार होता है तो महिला और बाल विकास मंत्री चुप रहती हैं। वह सिर्फ़ विपक्ष शासित राज्यों में अपराध होने पर जागती हैं। उनका मंत्रालय आवश्यक योजनाओं और मेहनत करने वाली महिलाओं के लिए फंड्स का इस्तेमाल तक नहीं कर पाता है।’’

रमेश ने कहा, ‘‘ये महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पांच बड़ी विफलताएं हैं- महिलाओं और बच्चों के ख़िलाफ़ अपराध दोगुने हुए, कम होता बजट और फंड का पूरी तरह से इस्तेमाल न होना, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का कम वेतन और उनके साथ दुर्व्यवहार, महिलाओं और बच्चों में एनीमिया का बढ़ना और महिलाओं के बीच बढ़ती बेरोज़गारी और उनकी आय में कमी।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘तस्वीर साफ़ है। वर्तमान मंत्री की उपेक्षा और अक्षमता के कारण पिछले 10 साल भारत में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए एक आपदा के समान रहे हैं। अपराध दर और एनीमिया दर बढ़ गई है, बजट कम हो गया है, और महिला स्वास्थ्य कर्मियों को कम वेतन दिया जाता है। वहीं अधिकांश पैसा विज्ञापन पर खर्च किया जाता है। बलात्कारियों को भाजपा में सुरक्षित ठिकाना मिलता है।’’

रमेश ने आरोप लगाया कि उदासीनता, खोखले नारे और गंभीर एवं प्रभावशाली कार्रवाई का अभाव आज इस मंत्रालय के पहचान बन चुके हैं।

उन्होंने महिलाओं के लिए की गई ‘पांच गारंटी’ का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘जून 2024 में कार्यभार संभालने वाली कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार महिलाओं के लिए 10 साल के अन्याय-काल को समाप्त करेगी और भारत में महिला सुरक्षा, समृद्धि और विकास के एक नए युग की शुरुआत करेगी।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\