ताजा खबरें | हिमाचल के सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा के राजिंदर राणा कांग्रेस के रणजीत सिंह से हारे

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में सुजानपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजिंदर राणा मंगलवार को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के रंजीत सिंह से 2,440 मतों के अंतर से हार गए। निर्वाचन आयोग की तरफ से यह जानकारी दी गई।

शिमला, चार जून हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में सुजानपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजिंदर राणा मंगलवार को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के रंजीत सिंह से 2,440 मतों के अंतर से हार गए। निर्वाचन आयोग की तरफ से यह जानकारी दी गई।

कांग्रेस से बगावत करने वाले उम्मीदवार राणा ने 2017 के विधानसभा चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को हराया था। उपचुनाव में उन्हें 27,089 मत मिले, जबकि सेवानिवृत्त कैप्टन सिंह को 29,529 वोट मिले।

सुजानपुर विधानसभा उपचुनाव में 2022 के चुनाव की पुनरावृत्ति हुई, जिसमें दो पुराने प्रतिद्वंद्वी राणा और सिंह एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में थे, हालांकि इस बार उन्होंने अपनी पार्टियां बदल ली थीं।

राणा हाल ही में भाजपा में शामिल हो गए, जबकि राणा को सुजानपुर उपचुनाव के लिए भाजपा का टिकट दिए जाने के बाद सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए।

राणा ने 2022 में सिंह को 399 मतों के मामूली अंतर से हराया था। बाद में राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद कर दिया था।

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में 77,742 मतदाता हैं। एक जून को लोकसभा चुनाव के साथ हुए उपचुनाव में 63.76 प्रतिशत मतदान हुआ था।

उपचुनाव एक जून को चार लोकसभा सीटों के साथ-साथ हुए थे। जिन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हुए, वे हैं सुजानपुर, धर्मशाला, लाहौल और स्पीति, बड़सर, गगरेट और कुटलैहड़।

बजट के दौरान कांग्रेस की राज्य सरकार के पक्ष में वोट देने के लिए व्हिप का उल्लंघन करने पर कांग्रेस के बागी विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के बाद छह विधानसभा सीटें खाली हुई थीं।

छह बागी विधायकों ने 29 फरवरी को राज्यसभा चुनाव में भाजपा को वोट दिया था और बाद में भाजपा में शामिल हो गए और अब वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू