देश की खबरें | भाजपा का सदस्यता अभियान एक सितंबर से, सांसदों-विधायकों के लिए लक्ष्य निर्धारित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश में एक सितंबर से सदस्यता अभियान चलाएगी। पार्टी ने संगठन के अलावा सांसदों, विधायकों समेत अपने सभी जनप्रतिनिधियों के लिए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

लखनऊ, 20 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश में एक सितंबर से सदस्यता अभियान चलाएगी। पार्टी ने संगठन के अलावा सांसदों, विधायकों समेत अपने सभी जनप्रतिनिधियों के लिए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

भाजपा की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया कि पार्टी उत्तर प्रदेश की सदस्यता अभियान कार्यशाला पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में सम्पन्न हुई।

भाजपा के प्रदेश महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी द्वारा शुरू किये जा रहे सदस्यता अभियान में सांसद 20 हजार, विधायक 10 हजार, महापौर 20 हजार, नगर पालिका अध्यक्ष पांच हजार, नगर पंचायत अध्यक्ष दो हजार, नगर निगम पार्षद एक हजार, नगर पालिका के पार्षद 500 व नगर पंचायत के पार्षद 200, निगम आयोग बोर्ड के अध्यक्ष 1000, जिला पंचायत अध्यक्ष 15 हजार, युवा मोर्चा 15 लाख, महिला मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा को 10-10 लाख, अल्पसंख्यक मोर्चा व अनुसूचित जनजाति मोर्चा को दो-दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

बयान के अनुसार, एक सितम्बर से शुरू होने वाला भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान में एक सितम्बर से देश का कोई भी नागरिक भाजपा द्वारा सदस्यता के लिए जारी किए गए नम्बर 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकता है। इसके अलावा क्यूआर कोड, ‘नमो ऐप’ तथा भाजपा की वेबसाइट के माध्यम से भी पार्टी की सदस्यता ली जा सकती है।

धर्मपाल सिंह ने कहा, ''एक सितम्बर से सदस्यता अभियान प्रारम्भ होगा।”

उन्होंने बताया कि 22 से 24 अगस्त तक सदस्यता अभियान को लेकर जिला कार्यशालाएं व मोर्चा की कार्यशालाएं आयोजित की जानी है, जबकि 25 से 27 अगस्त तक मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान की कार्यशालाएं आयोजित होंगी।”

उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को बूथ स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

सिंह ने कहा, “सदस्यता अभियान को लेकर क्षेत्र, जिला, मंडल और बूथ स्तर पर टीम गठित की जानी है। दो और तीन सितम्बर को प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर सदस्यता लांचिंग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चार व पांच सितम्बर को जिला स्तर पर प्रेस वार्ता एवं सदस्यता लांचिंग का आयोजन होगा। 11 से 17 सितम्बर तक सदस्यता को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।”

सिंह के मुताबिक, पांच सितम्बर को शिक्षक दिवस पर शिक्षकों की सदस्यता और 17 सितम्बर को विश्वकर्मा जयंती पर सदस्यता के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया है।

कार्यशाला में उपस्थित प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महासचिव व राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के सह संयोजक दुष्यंत गौतम, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, प्रदेश के सहप्रभारी संजीव चौरसिया तथा धर्मपाल सिंह ने संबोधित किया।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राष्ट्रीय सदस्यता सह प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा , ''हमें सदस्यता अभियान को गंभीरता से लेना है। भाजपा का कार्यकर्ता हनुमान है, वह जो ठान लेता है उसे पूरा करता है।''

उन्होंने कहा, ''हमें प्रत्येक व्यक्ति, वर्ग तथा क्षेत्र तक पहुंचकर सभी को पार्टी का सदस्य बनाने के लिए काम करना है।''

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सदस्यता अभियान की कार्यशाला में उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने संगठन के कार्य विस्तार की दृष्टि से सदस्यता अभियान शुरू किया है।

आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी