ताजा खबरें | भाजपा की विचारधारा बंगाल के लोगों से मेल नहीं खाती: ममता

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राज्य के लोगों की विचारधारा ‘‘एकदम अलग है।’’

कोलकाता, एक मई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राज्य के लोगों की विचारधारा ‘‘एकदम अलग है।’’

मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं को ‘‘प्रवासी पक्षी’’ करार दिया और उन पर पश्चिम बंगाल के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा,‘‘ बंगाल और भाजपा में कोई तालमेल नहीं है क्योंकि उनकी विचारधारा हमारी विचारधारा से एकदम अलग है। हम अपनी संस्कृति और परंपरा को बरकरार रखते हैं वहीं दिल्ली के प्रवासी पक्षी कुछ नहीं करते केवल बंगाल के बारे में झूठ फैलाते हैं।’’

बनर्जी ने कहा कि यह चुनाव, ‘‘उनके भाग्य का फैसला करने और उन्हें उनकी साजिशों के लिए दंडित करने’’ के लिए है।

मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा कि ‘‘बंगाल देश को रास्ता दिखाएगा।’’

बनर्जी अपने चुनाव प्रचार में भाजपा पर हमलावर रही हैं और उनका आरोप है कि केंद्र सरकार सामाजिक कल्याण योजनाओं के धन से राज्य को वंचित कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट