देश की खबरें | हिमाचल के साथ भाजपा का सौतेला व्यवहार, केंद्र तत्काल मदद जारी करे: खरगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के बाद बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है तथा केंद्र सरकार ने पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं कराई।

नयी दिल्ली, दो जुलाई कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के बाद बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है तथा केंद्र सरकार ने पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं कराई।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को हिमाचल प्रदेश में आपदा से संबंधित बकाया राशि तत्काल प्रभाव से जारी करनी चाहिए।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है तथा 34 लापता लोगों की तलाश जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को राज्य में बादल फटने की 11 घटनाएं, अचानक बाढ़ आने की चार घटनाएं और एक बड़ा भूस्खलन हुआ। इनमें से अधिकतर घटनाएं मंडी जिले में हुईं। इन घटनाओं के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व भूस्खलन से जान-माल के नुक़सान की ख़बर बेहद पीड़ादायक है। सरकार और प्रशासन युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पीड़ितों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे जनमानस को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं। केंद्र सरकार से हमारी मांग है कि पिछले कुछ वर्षों से हिमाचल प्रदेश की जो आपदा संबंधी राशि बकाया है, उसे तत्काल प्रभाव से जारी किया जाए।’’

खरगे ने दावा किया, ‘‘इस वर्ष बारिश शुरू होने से पहले ही हिमाचल सरकार ने केंद्र से कुल 9,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की मांग की थी। 2023 की त्रासदी में कांग्रेस की राज्य सरकार ने 4,500 करोड़ रुपये की विशेष सहायता जारी की थी, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने राज्य को केवल 433 करोड़ रुपये ही दिए थे।’’

उनके अनुसार, अब हाल ही में आनन-फ़ानन में 2023 के लिए मोदी सरकार ने जो 2,000 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है, उसका श्रेय लेने में भाजपा जुटी है, पर राहत की राशि अभी लंबित है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का हिमाचल प्रदेश के प्रति सौतेला व्यवहार है।

खरगे ने कहा, ‘‘आशा है कि इस बार के नुक़सान में भाजपा श्रेय के बजाय मदद करेगी।’’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कई लोगों की जान जाने और कइयों के लापता होने की खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और लापता लोगों के सकुशल मिलने की आशा करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार और प्रशासन राहत व बचाव कार्यों में जुटे हैं। प्रभावित परिवारों तक हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वे आगे बढ़कर प्रशासन का सहयोग करें।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू