देश की खबरें | भाजपा की सरकार अमीरों की, गरीबों और किसानों का सिर्फ अपमान ही अपमान : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ‘भाजपा की सरकार अमीरों की सरकार है’ और इसके शासन में गरीबों, किसानों और मजबूरों का सिर्फ और सिर्फ अपमान हुआ है।

अमेठी, 20 दिसंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ‘भाजपा की सरकार अमीरों की सरकार है’ और इसके शासन में गरीबों, किसानों और मजबूरों का सिर्फ और सिर्फ अपमान हुआ है।

सपा प्रमुख की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद आई है। वीडियो में एक राजस्व अधिकारी अमेठी में एक किसान पर कथित रूप से हमला करते हुए दिखाई दे रहा है।

यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में वीडियो साझा करते हुए कहा, “ये है भाजपा सरकार के असली ‘किसान सम्मान’ का वीडियो।”

उन्होंने कहा कि भाजपा किसान विरोधी थी, है और हमेशा रहेगी।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार अमीरों की सरकार है और इसके शासन में गरीबों, किसानों और मजबूरों का सिर्फ और सिर्फ अपमान ही हुआ है।

वायरल वीडियो में खाकी वर्दी पहने एक व्यक्ति को कथित तौर पर डंडे से पीटते हुए देखा जा सकता है।

अमेठी के परगना इन्हौना तहसील तिलोई के ओतिया गांव में रहने वाले किसान रिजवान के यहां 36 लाख रुपये और उसके ब्याज के बकाये की वसूली के लिए राजस्व विभाग की एक टीम पहुंची थी।

घर पर रिजवान के पिता रेहान से पुलिस द्वारा कथित मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गया।

तिलोई के तहसीलदार अभिषेक यादव ने बताया कि राजस्व टीम नौ दिसंबर को रिजवान से बकाया वसूलने गई थी।

यादव ने बताया कि मौके पर रिजवान के पिता रेहान ने राजस्व टीम के साथ धक्का मुक्की की और साथ में मौजूद होमगार्ड ने बचाव में कुछ कार्रवाई जरूर की, जिसके बाद रिजवान को तहसील लाया गया था, जहां उन्होंने 10,000 रूपये जमा किये और उसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

तहसीलदार ने बताया कि बाद वह दो बार पुनः तहसील आए और उन्होंने एक माह में संपूर्ण धनराशि जमा करने का वादा किया है।

हालांकि, पीड़ित रेहान ने संवाददाताओं को बताया कि ऋण से संबंधित मामला अभी भी अदालत में लंबित है।

उन्होंने कहा कि मामला सुलझने के बाद वह शेष राशि का भुगतान कर देंगे लेकिन उन्होंने राजस्व अधिकारियों के व्यवहार की आलोचना की।

रेहान ने अधिकारियों पर अनुचित बल प्रयोग करने और कानूनी कार्यवाही के बावजूद उनके बेटे व उन पर हमला करने का आरोप लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\