देश की खबरें | बूथों पर भाजपा की बुरी नजर, सपा कार्यकर्ताओं की अग्निपरीक्षा का समय : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अगले वर्ष की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि अबकी बार बूथों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बुरी नजर लगी है और ऐसे में लोकतंत्र को बचाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं की अग्निपरीक्षा का समय है।

लखनऊ, 12 सितंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अगले वर्ष की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि अबकी बार बूथों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बुरी नजर लगी है और ऐसे में लोकतंत्र को बचाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं की अग्निपरीक्षा का समय है।

सपा मुख्यालय से रविवार को जारी बयान के अनुसार यादव ने कहा, ''समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे बिना समय गंवाए अपने अपने क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी से जुट जाएं, इस कार्य में कोई कोताही न हो, बूथ पर तनिक भी चूक नहीं होनी चाहिए और कार्यकर्ता यह न भूलें कि उन्हें ऐसा अवसर दोबारा मिलने वाला नहीं है।''

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लोकतंत्र के इस उत्सव (2022 के विधानसभा चुनाव) की पवित्रता को बचाने के कार्य में जहां सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा से लगना है, वहीं भाजपा के अलोकतांत्रिक इरादों से पूरी तरह सतर्क भी रहना होगा।’’

यादव ने कहा, ‘‘अबकी बार बूथों पर भाजपा की बुरी नजर लगी है और ऐसे में लोकतंत्र को बचाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं की अग्निपरीक्षा का समय है।’’

उन्होंने कहा कि सपा इस संबंध में पुख्ता रणनीति बना रही है ताकि भाजपा जनता को धोखा न दे सके।

यादव ने कहा, ‘‘भाजपा के झूठे प्रचार में विज्ञापनों की स्थिति इतनी डरावनी है कि समाजवादी सरकार के विकास के कामों को तो भाजपा अपने कामों में गिनाती ही रही है, पर आश्चर्य तो यह है कि पश्चिम बंगाल के फ्लाईओवर को भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के चित्र के साथ प्रदर्शित किया जा रहा है। जहां भी अच्छा काम हुआ है, भाजपा को उसे अपना बताने में कोई संकोच नहीं है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट