देश की खबरें | विधायक के व्यवहार के लिये विधानसभा में भाजपा के उपनेता ने मांगी माफी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान विधानसभा में भाजपा के उपनेता द्वारा पार्टी विधायक और पूर्व मंत्री के व्यवहार के लिये सदन में माफी मांगने के बाद भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए।

जयपुर, तीन मार्च राजस्थान विधानसभा में भाजपा के उपनेता द्वारा पार्टी विधायक और पूर्व मंत्री के व्यवहार के लिये सदन में माफी मांगने के बाद भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि देवनानी सोमवार को जयपुर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं की धरने के दौरान कथित पिटाई के मुद्दे को उठाने के लिये विधानसभा अध्यक्ष के आसन के समक्ष पहुंच गये थे जिसके बाद अध्यक्ष सी पी जोशी ने एक प्रस्ताव पारित कर उन्हें सदन की कार्यवाही में हिस्सा से एक दिन के लिए प्रतिबंधित था और व्यवहार के प्रति माफी नहीं मांगने तक रोक जारी रहती।

बुधवार को जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई भाजपा के उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ने कहा, ‘‘हम अध्यक्ष से माफी मांगते है... हम चाहते हैं कि सदन की कार्यवाही चले। देवनानी गुस्से में अध्यक्ष के समक्ष चले गये थे, जो सही नहीं था। यदि अध्यक्ष हमारी रक्षा नहीं करेंगे तो हम कहां जायेंगे।’’

विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने कहा कि देवनानी का व्यवहार गलत था। वह मुद्दे को उस समय उठा रहे थे जब अध्यक्ष सदन में अपनी रख रहे थे। यह गलत परम्परा स्थापित करता है और वरिष्ठ विधायकों को इस तरह के व्यवहार पर आपत्ति जतानी चाहिए थी।

इसके बाद, प्रश्नकाल शुरू हुआ।

सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा भाजपा विधायक देवनानी को सदन की कार्यवाही से बाहर करने के बाद भाजपा के सभी विधायकों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया था।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\