देश की खबरें | भाजपा का दावा, गोगोई की पत्नी के पाकिस्तान और आईएसआई से संबंध; कांग्रेस नेता ने आरोप को खारिज किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस नेता गौरव गोगोई की पत्नी पर पाकिस्तान और इसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध होने का आरोप लगाया, जिसे लोकसभा में विपक्ष के उपनेता ने ‘‘हास्यास्पद और मनोरंजक’’ बताकर खारिज कर दिया।
नयी दिल्ली/गुवाहाटी, 12 फरवरी भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस नेता गौरव गोगोई की पत्नी पर पाकिस्तान और इसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध होने का आरोप लगाया, जिसे लोकसभा में विपक्ष के उपनेता ने ‘‘हास्यास्पद और मनोरंजक’’ बताकर खारिज कर दिया।
गोगोई ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा ने ऐसे ‘‘निराधार’’ आरोप इसलिए लगाए हैं, क्योंकि उसके पास उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पिछले साल के लोकसभा चुनावों से पहले उनके और उनके परिवार को बदनाम करने के लिए इसी तरह का अभियान चलाया था और लोगों ने जवाब में उन्हें जोरहाट संसदीय क्षेत्र से चुना था।
गोगोई की यह प्रतिक्रिया भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया के आरोप के बाद आई है।
भाटिया ने आरोप लगाया, ‘‘लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख और आईएसआई से संबंध सामने आए हैं।’’
उन्होंने कहा कि यह ‘‘बेहद चिंताजनक’’ है क्योंकि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है। भाजपा प्रवक्ता ने मामले में कांग्रेस नेतृत्व और गोगोई से स्पष्टीकरण जारी करने की मांग की।
भाटिया ने कहा कि यह सवाल और भी गंभीर हो जाता है क्योंकि गोगोई की पत्नी एक विदेशी नागरिक हैं और जिस संगठन के लिए वह काम करती हैं, उसे जॉर्ज सोरोस द्वारा वित्तपोषित किया जाता है।
भाजपा प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘उम्मीद है कि राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे जी और गौरव गोगोई पाकिस्तान और आईएसआई के साथ अपने संबंधों के बारे में स्पष्टीकरण देंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)