देश की खबरें | भाजपा की बंगाल इकाई ‘‘द्वारे सरकार शिविर’’ के खिलाफ एसईसी का रुख करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने बुधवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ‘‘द्वारे सरकार’’ शिविर का आयोजन कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रही हैं क्योंकि राज्य में 108 नगरपालिकाओं में चुनाव की तारीख पहले ही घोषित कर दी गई है।

कोलकाता, 16 फरवरी भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने बुधवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ‘‘द्वारे सरकार’’ शिविर का आयोजन कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रही हैं क्योंकि राज्य में 108 नगरपालिकाओं में चुनाव की तारीख पहले ही घोषित कर दी गई है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी जल्द ही इस मुद्दे को राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के पास ले जाएगी।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि शिविर का आयोजन प्रशासनिक कदम है और इसका नगरपालिका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है।

भट्टाचार्य ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नया मापदंड बनाया है। राज्य ऐसी घोषणा करता है जिससे जनता को लाभ होगा और बैठकों का चैनलों पर सीधा प्रसारण होता है। उनकी सरकार अखबारों के प्रथम पृष्ठ पर द्वारे सरकार योजना का विज्ञापन देती है जबकि चुनाव प्रक्रिया प्रगति पर है।’’

उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि क्या आदर्श आचार संहिता लागू करने का कोई तुक भी है।

भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘हम जल्द इस मुद्दे को एसईसी के पास ले जाएंगे। हालांकि, हम इसपर कार्रवाई को लेकर आश्वस्त नहीं हैं।’’

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में नगर निकाय के चुनाव 27 फरवरी को होने हैं। भट्टाचार्य ने दावा किया कि भाजपा राज्य में तीन विरोधियों के खिलाफ लड़ रही है, वे हैं तृणमूल कांग्रेस, राज्य पुलिस और एसईसी।

भाजपा के आरोपों पर जवाब देते हुए तृणमूल कांग्रेस के विधानसभा में उप मुख्य सचेतक तपस रॉय ने कहा कि पहले से चल रही परियोजनाएं नहीं रोकी जा सकतीं।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा संविधान को नहीं जानती और वे एक के बाद एक आरोप लगाने में व्यस्त हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ganesh Chaturthi 2026 Marathi Wishes: गणेश चतुर्थी की धूम! इन खास मराठी संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को कहें 'गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छा'

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड