देश की खबरें | भाजपा का उद्देश्य सत्ता हथियाकर 'आप' सरकार के कामों को रोकना है : केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि वह हर संभव तरीके से दिल्ली में सत्ता हथियाने की कोशिश कर रही है और उसका उद्देश्य पिछले एक दशक में किए गए आप सरकार के कामों को खत्म करना है।

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि वह हर संभव तरीके से दिल्ली में सत्ता हथियाने की कोशिश कर रही है और उसका उद्देश्य पिछले एक दशक में किए गए आप सरकार के कामों को खत्म करना है।

अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले शहर भर में चल रही पदयात्राओं के तहत केजरीवाल ने मोती नगर में एक जनसभा को संबोधित किया।

केजरीवाल ने कहा, "भाजपा हर संभव तरीके से दिल्ली में सत्ता हथियाने का प्रयास कर रही है ताकि वह आप द्वारा पिछले 10 वर्षों में किए गए सभी कार्यों को रोक सके।"

स्थानीय आप विधायक शिवचरण गोयल के साथ केजरीवाल मोती नगर की गलियों में घूमे और लोगों का अभिवादन किया तथा उनसे हाथ मिलाया। कई लोगों ने उन्हें माला पहनाई और सेल्फी ली।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा आप की मुफ्त बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा योजनाओं को रोकना चाहती है।

केजरीवाल ने दावा किया, "पिछले 75 वर्षों में इन क्षेत्रों में आप का काम बेजोड़ रहा है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो दिल्ली में उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों की तरह लंबी बिजली कटौती की स्थिति फिर आ सकती है।

आप के आरोपों पर भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू