देश की खबरें | कोलकाता में भाजपा युवा मोर्चा की नेता गिरफ्तार, कोकीन बरामद : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके से भाजपा की युवा इकाई की नेता पामेला गोस्वामी से शुक्रवार को कोकीन बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 19 फरवरी दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके से भाजपा की युवा इकाई की नेता पामेला गोस्वामी से शुक्रवार को कोकीन बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की राज्य सचिव गोस्वामी को उनके एक मित्र के साथ पकड़ा गया, जिसकी पहचान प्रबीर कुमार डे के रूप में हुई। दोनों एक कार में सवार थे।

पुलिस ने कहा कि गोस्वामी के बैग और कार के अन्य हिस्सों से करीब 100 ग्राम कोकीन बरामद की गई।

एक अधिकारी ने कहा कि गुपत सूचना के आधार पर न्यू अलीपुर थाना पुलिस ने गोस्वामी को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह अपनी कार खड़ी करने जा रही थीं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ गोस्वामी कुछ समय से मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त थीं। आज, हमें सूचना मिली कि वह अपने सहयोगी प्रबीर के साथ खरीददार को मादक पदार्थ की आपूर्ति करने आ रही हैं।’’

उन्होंने कहा कि आठ वाहनों में सवार पुलिस दलों ने गोस्वामी की कार को घेरकर उन्हें गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ इस मामले में जांच जारी है। हम इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि कहीं वह किसी मादक पदार्थ गिरोह का हिस्सा तो नहीं है?’’

इस बीच, भाजपा ने कहा है कि मादक पदार्थ बरामद करने के मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। हालांकि, यदि गोस्वामी गलत हैं तो कानून को अपना काम करना चाहिए।

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, ‘‘ पूर्व में हमने देखा है कि राज्य पुलिस ने शस्त्र मामलों में कई भाजपा कार्यकर्ताओं का नाम शामिल कर दिया। इस मामले के बारे में मुझे बहुत अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है इसलिए मैं अभी ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में नहीं हूं।’’

इस बीच, राज्य की मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह शर्म की बात है कि पार्टी की महिलाएं तक इस तरह के गैर-कानूनी मामलों में संलिप्त पाई गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी