देश की खबरें | गांव, गरीबों और किसानों के लिए काम करती है भाजपा : जोशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्‍यक्ष सी. पी. जोशी ने बृहस्पतिवार को कहा क‍ि पार्टी अन्य राजनीत‍िक दलों से इसलिए अलग है क्‍योंक‍ि यह गांव, गरीबों और किसानों के लिए काम करती है।

जयपुर, छह अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्‍यक्ष सी. पी. जोशी ने बृहस्पतिवार को कहा क‍ि पार्टी अन्य राजनीत‍िक दलों से इसलिए अलग है क्‍योंक‍ि यह गांव, गरीबों और किसानों के लिए काम करती है।

जोशी भाजपा के 44वें स्थापना द‍िवस पर यहां प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा, ‘‘आज भाजपा को खड़ा करने में अपना पूरा जीवन लगा देने वाले सभी लोगों का अभिनन्दन करने का दिन है।’’ उन्‍होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को गरीब, शोषित, वंचित वर्ग के लोगों तक पहुंचाएं।

जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, पीड़ित वर्ग के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और बाबा साहब के सपनों को साकार किया गया है।

उन्‍होंने कहा, ‘‘भाजपा अन्य दलों से अलग इसलिए है क्योंकि भाजपा कार्यकर्ताओं में राष्ट्रवाद की भावना कूट-कूट कर भरी है। हमें गर्व है कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं... एक ऐसी पार्टी जिसने भारत को परम वैभव पर पहुंचाने का काम किया। एक ऐसी पार्टी जो गांव गरीबों और किसानों के लिए कार्य करती है।’’

राज्‍य सरकार पर निशाना साधते हुए जोशी ने कहा कि राजस्थान का दुर्भाग्य है कि पिछले चार साल से सत्तारूढ़ कांग्रेस नीत सरकार अराजकता, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी को बढावा दे रही है।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड