देश की खबरें | सामान्य जन के मन के विश्वास का सेतु बनें भाजपा कार्यकर्ता: मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से सामान्य जन के मन के विश्वास का सेतु बनने का आह्वान किया और कहा कि देश की राजनीति में पार्टी ने आज जो मुकाम हासिल किया है, उसका बहुत बड़ा कारण जनता से उसका जुड़ाव ही रहा है।

नयी दिल्ली, सात नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से सामान्य जन के मन के विश्वास का सेतु बनने का आह्वान किया और कहा कि देश की राजनीति में पार्टी ने आज जो मुकाम हासिल किया है, उसका बहुत बड़ा कारण जनता से उसका जुड़ाव ही रहा है।

राजधानी स्थित नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के सम्मेलन कक्ष में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एकदिवसीय बैठक के समापन भाषण में प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों खासकर, कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा कोई परिवार अधारित पार्टी नहीं है।

प्रधानमंत्री के संबोधन की जानकारी मीडिया से साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि मोदी ने आने वाले समय में भाजपा की कार्यनीति को बनाने के लिए एक बड़ा मंत्र सभी कार्यकर्ताओं को दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को सामान्य आदमी के मन के विश्वास का सेतु बनना चाहिए।’’

यादव के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने पार्टी के इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा कि भाजपा ने आज केंद्र में जो स्थान पाया है, उसका बहुत बड़ा कारण है कि पार्टी प्रारंभिक काल से लेकर और अभी तक सामान्य व्यक्ति से हमेशा जुड़ी रहती है।

बकौल यादव प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा कोई परिवार आधारित पार्टी नहीं है। पार्टी जिन मूल्यों को लेकर चली है, उसमें सेवा, संकल्प और समर्पण जुड़ा है...कोई एक परिवार के साथ जुड़कर नहीं। पार्टी की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए और कड़ी मेहनत व परिश्रम के कारण हम आगे बढ़े हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में इसी विश्वास और अपनत्व को लेकर चलना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट