देश की खबरें | केजरीवाल के राजघाट दौरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा सहित कई कार्यकर्ताओं को रविवार को हिरासत में ले लिया, जो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ जेल में निर्धारित आत्मसमर्पण से पहले राजघाट दौरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

नयी दिल्ली, चार जून दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा सहित कई कार्यकर्ताओं को रविवार को हिरासत में ले लिया, जो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ जेल में निर्धारित आत्मसमर्पण से पहले राजघाट दौरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ प्रदर्शनकारियों को राजघाट क्षेत्र से हटाया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ प्रदर्शनकारियों को राजघाट क्षेत्र से हटाया गया और उन्हें कमला मार्केट पुलिस थाने ले जाया गया।’’

भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने बताया कि सचदेवा समेत भाजपा के करीब 100 कार्यकर्ताओं को पुलिस थाने में हिरासत में रखा गया है। केजरीवाल के राजघाट दौरे पर निशाना साधते हुए सचदेवा ने कहा, ‘‘शराब घोटाले में जेल में बंद एक व्यक्ति महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट जा रहा है।’’

उन्होंने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री दिल्ली के लोगों को पानी की उचित सुविधा भी नहीं दे सके और हर कोई जानता है कि वह एक चोर हैं।’’

केजरीवाल ने रविवार को राजघाट जाने के बाद कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए दिल्ली की कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा दी गई अंतरिम जमानत पर 10 मई को जेल से रिहा किया गया था। जमानत की अवधि एक जून को समाप्त हो गई, जिस दिन आम चुनाव का सातवां और अंतिम चरण था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर