देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सैकड़ों कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को यहां पार्टी मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए और संगठन की मौजूदा स्थिति की निंदा करते हुए उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर नए लोगों को तवज्जो देने तथा पुराने लोगों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

कोलकाता, 12 अक्टूबर पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सैकड़ों कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को यहां पार्टी मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए और संगठन की मौजूदा स्थिति की निंदा करते हुए उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर नए लोगों को तवज्जो देने तथा पुराने लोगों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

पार्टी के झंडे लिए हुए और प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार तथा प्रदेश महासचिव (संगठन) अमिताभ चक्रवर्ती सहित राज्य के नेताओं के खिलाफ नारे लगा रहे प्रदर्शनकारियों ने अन्य राजनीतिक दलों से भाजपा में शामिल हुए सदस्यों के बढ़ते प्रभाव पर निराशा व्यक्त की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस बात पर अफसोस जताया कि पार्टी के निष्ठावान लोगों को दरकिनार कर दिया गया, जबकि नए लोगों ने राज्य और जिला नेतृत्व में महत्वपूर्ण पद हासिल कर लिए हैं।

भाजपा की राज्य इकाई के प्रवक्ता सामिक भट्टाचार्य ने बढ़ते हुए असंतोष की बात को स्वीकार करते हुए माना कि मुद्दा महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह बेहद चिंता का विषय है। लेकिन, हम अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की चिंताओं का समाधान करेंगे। शिकायतें हो सकती हैं और हम उन्हें दूर करने का प्रयास करेंगे। ’’

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भाजपा की आलोचना करने के अवसर का लाभ उठाते हुए इस आंतरिक विरोध को भाजपा के भीतर उथल-पुथल का संकेत बताया।

टीएमसी के सांसद शांतनु सेन ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में भाजपा सर्कस पार्टी बन गई है। भाजपा की बंगाल इकाई के भीतर विरोध और अंतर्कलह आम बात हो गई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\