देश की खबरें | भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘राजनीतिक हत्याओं’ को लेकर प.बंगाल में प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य के कई पुलिस थानों के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के उन कार्यकर्ताओं के लिए न्याय की मांग की जिनके बारे में उन्होंने दावा किया कि उनकी हत्या सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस समर्थित उपद्रवियों द्वारा की गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, दो नवम्बर पश्चिम बंगाल में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य के कई पुलिस थानों के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के उन कार्यकर्ताओं के लिए न्याय की मांग की जिनके बारे में उन्होंने दावा किया कि उनकी हत्या सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस समर्थित उपद्रवियों द्वारा की गई।

भाजपा के सैकड़ों सदस्यों ने तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दावा किया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़े | GST Compensation: जीएसटी मुआवजा: 16 राज्यों, तीन केंद्र शासित प्रदेशों को हस्तांतरित किए 6,000 करोड़ रूपए  .

भाजपा महासचिव अमिताभ चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘ममता बनर्जी के पैरों के नीचे की जमीन खिसक रही है... इसलिए, उनके लोग राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ हिंसा कर रहे हैं। विभिन्न पुलिस थानों के सामने हमारा शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन पुलिस के मौन समर्थन से सत्ता पक्ष द्वारा अपनाई गई हत्या की राजनीति के खिलाफ है।’’

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने ट्विटर पर कहा कि राजनीतिक संबद्धता के लिए किसी की हत्या करना ‘‘घिनौना’’ है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections: बिहार चुनाव में खड़े 1,200 से अधिक उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की है :एडीआर.

उन्होंने लिखा, ‘‘इस वर्ष जनवरी से लेकर 11 सितंबर तक पिछले नौ महीनों में पश्चिम बंगाल भाजपा के 14 कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के हाथों अपनी जान गंवाई है। तृणमूल कांग्रेस राजनीति हत्याओं को रोको। दीदी आप इतनी डर गई हैं कि आपको इतनी क्रूरता का सहारा लेना पड़ा है?’’

केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राज्य में राजनीतिक हिंसा का शिकार हुए हैं।

आरोपों पर पलटवार करते हुए, तृणमूल कांग्रेस महासचिव पार्थ चटर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल में शांति भंग करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि पश्चिम बंगाल के लोग राजनीतिक रूप से सचेत हैं और ओछी राजनीति के प्रभाव में हीं आएंगे।’’

वहीं भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने सोमवार को दावा किया कि राज्य में तृणमूल सरकार में राज्य आतंकवादियों के लिए पनाहगाह में तब्दील हो गया है।

एनआईए ने दिन में पहले खुलासा किया था कि मुर्शिदाबाद जिले में एक संदिग्ध अल-कायदा साजिशकर्ता को पकड़ा गया है।

भारत में आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए कथित तौर पर अल-कायदा के साजिशकर्ता के रूप में काम करने वाले 32 वर्षीय मदरसा शिक्षक मोमिन मंडल को रविवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार किया था।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘एनआईए भारत को सुरक्षित रखते हुए एक अद्भुत काम कर रहा है। लेकिन उनका काम मुश्किल है। ममता सरकार ने ध्रुवीकरण और तुष्टिकरण की नीतियों को अपनाया है जो समाज को नुकसान पहुंचा रही है और पूरे भारत के लिए समस्याएं पैदा कर रही हैं।’’

भाजपा के सह-पर्यवेक्षक अरविंद मेनन ने कहा कि कई आतंकवादी संगठनों ने तृणमूल कांग्रेस के शासन के दौरान बंगाल में अपना नेटवर्क स्थापित किया है।

मेनन ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल इस्लामिक आतंकवादियों के लिए सुरक्षित शरणस्थल बन गया है। कई आतंकवादी संगठनों ने बंगाल में अपना नेटवर्क स्थापित कर लिया है। ममता बनर्जी की तुष्टिकरण की राजनीति ने न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि पूरे देश के लिए खतरा उत्पन्न कर दिया है।’’

तृणमूल कांग्रेस ने हालांकि, भाजपा पर इस मामले का राजनीतिकरण करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत राय ने कहा, ‘‘जांच एजेंसियों को मामले की जांच करने दें। ऐसा नहीं है कि आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ बंगाल में ही होता है, आतंकवादी देश के अन्य हिस्सों में भी पकड़े जाते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड