देश की खबरें | मुर्शिदाबाद हिंसा के विरोध में केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के विरोध में शनिवार को केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थकों की राज्य के दक्षिण दिनाजपुर जिले में पुलिस के साथ झड़प हो गई।

बालुरघाट (प.बंगाल), 19 अप्रैल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के विरोध में शनिवार को केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थकों की राज्य के दक्षिण दिनाजपुर जिले में पुलिस के साथ झड़प हो गई।

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष मजूमदार ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बालुरघाट में बीडीओ कार्यालय का घेराव किया, लेकिन जब पुलिस ने उन्हें रोका तो झड़प शुरू हो गई।

उन्होंने दावा किया कि पुलिस द्वारा भाजपा समर्थकों पर बिना उकसावे के लाठीचार्ज किया गया, ‘‘जिससे ममता बनर्जी सरकार का अलोकतांत्रिक चेहरा सामने आया है’’।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य पुलिस दंगाइयों को नहीं रोक सकती। जब बदमाशों और गुंडों की भीड़ का सामना करना पड़ता है तो वह कहती है कि संख्या में कम पड़ है। लेकिन वह गुंडों और दंगाइयों के अत्याचारों के खिलाफ भाजपा के लोकतांत्रिक विरोध को कुचल देती है।’’

पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) कार्यालय में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद उन पर हल्का बल प्रयोग किया गया।

उन्होंने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री मजूमदार ने मांग की कि मुर्शिदाबाद में हिंसा के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाए और विस्थापित लोगों को सुरक्षित महसूस कराने के लिए प्रशासन द्वारा विश्वास बहाली के उपाय किए जाएं।

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भाजपा पर गड़बड़ी पैदा कर ध्रुवीकरण का प्रयास करने का आरोप लगाया।

तृणमूल नेता कुणाल घोष ने आरोप लगाया, ‘‘राज्य सरकार लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, वहीं भाजपा चुनावी लाभ के लिए स्थिति को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे नहीं चाहते कि बंगाल में शांति बनी रहे, वे नहीं चाहते कि विभिन्न समुदायों के बीच सौहार्द और शांति बनी रहे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\