देश की खबरें | बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों में कथित गड़बड़ी के खिलाफ उत्तर 24 परगना जिले में प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गयी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, 14 जुलाई पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों में कथित गड़बड़ी के खिलाफ उत्तर 24 परगना जिले में प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गयी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने दावा किया कि इस झड़प में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, यह झड़प बृहस्पतिवार को उस वक्त हुई जब अकाईपुर रेलवे स्टेशन के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अवरुद्ध सड़क को खुलवाने का पुलिसकर्मी प्रयास कर रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि इस झड़प में पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

केंद्रीय राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर ने पंचायत चुनावों के दौरान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं द्वारा गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए अकाईपुर में हुए विरोध मार्च में हिस्सा लिया था।

जैसे ही मंत्री इलाके से निकले कुछ प्रदर्शनकारियों ने अकाईपुर रेलवे स्टेशन के समीप सड़क को बंद कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस ने बंद रास्ते को खुलवाने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने कानून प्रवर्तकों के साथ मारपीट की, जिसमें पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं।

उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद मौके पर शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

भाजपा के स्थानीय नेता प्रदीप बनर्जी ने दावा किया कि इस घटना के वक्त वहां पार्टी का कोई नेता मौजूद नहीं था।

बनर्जी ने कहा, ''पंचायत चुनावों के दौरान पुलिस के गायब रहने से नाराज कुछ स्थानीय लोगों ने कानून प्रवर्तकों पर हमला किया और उनके (पुलिस) वाहनों के शीशे तोड़ दिए।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड