देश की खबरें | बंगाल के पूर्वी बर्धमान में घर के पास मृत मिला भाजपा कार्यकर्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले में रविवार को एक भाजपा कार्यकर्ता अपने घर के पास मृत पाया गया जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर सत्तारूढ़ टीएमसी के सदस्यों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बर्धमान, 13 दिसंबर पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले में रविवार को एक भाजपा कार्यकर्ता अपने घर के पास मृत पाया गया जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर सत्तारूढ़ टीएमसी के सदस्यों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया।

हालांकि पुलिस ने सुखदेब प्रामाणिक की राजनीतिक संबद्धता की पुष्टि नहीं की, लेकिन उनके परिवार और भाजपा ने कहा कि वह पार्टी से जुड़े हैं।

यह भी पढ़े | योगी सरकार की पहल से यूपी के कलाकारों को मिली नई पहचान, वाराणसी की अंजनी मिश्रा इंग्लैंड द्वारा सम्‍मानित.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनका शव पुरबस्थली क्षेत्र के एक तालाब में मिला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

परिजनों ने दावा किया कि भाजपा के सक्रिय युवा कार्यकर्ता प्रामाणिक दो दिन पहले भगवा पार्टी की रैली में भाग लेने के बाद लापता हो गए थे।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने वाले 90 लोगों का खेती से कोई लेना-देना नहीं, किसान नेता जसबीर सिंह ने लगाया बड़ा आरोप.

भाजपा ने घोषणा की है कि वह सोमवार को पुरबस्थली इलाके में सड़कों पर उतरकर 'उसके हत्यारों को तत्काल सजा' देने की मांग करेगी।

हालांकि, टीएमसी के स्थानीय नेताओं ने भगवा पार्टी पर आरोप लगाया कि वह अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 'हर अप्राकृतिक मौत का राजनीतिकरण' करने की कोशिश कर रही है ।

प्रामाणिक की मौत उत्तर 24 परगना में हुए हमले में भाजपा के एक और कार्यकर्ता सैकत भवाल के मारे जाने के एक दिन बाद हुई है।

भगवा पार्टी ने हलीशहर में भवाल की मौत के लिए ‘टीएमसी के समर्थन वाले गुंडों' को दोषी ठहराया है लेकिन टीएमसी ने आरोप को नकार दिया है।

टीएमसी नेता और राज्य मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि हम हत्या की राजनीति में विश्वास नहीं करते।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\