देश की खबरें | प.बंगाल के मयना में मृत पाया गया भाजपा कार्यकर्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 18 वर्षीय कार्यकर्ता मृत पाया गया।

कांठी (प. बंगाल), 26 अप्रैल पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 18 वर्षीय कार्यकर्ता मृत पाया गया।

पुलिस ने बताया कि दीनबंधू मिद्या जिले के मयना इलाके में गोरामहल गांव में पान के पत्तों के एक खेत में मृत पाया गया।

मिद्या के परिवार ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं ने उसका ‘‘अपहरण किया और हत्या की’’।

बहरहाल, राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप को खारिज किया है।

मिद्या की मां हिनारानी ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने का अनुरोध करते हुए आरोप लगाया, ‘‘मेरा बेटा बुधवार से लापता था। हमें कुछ समय से टीएमसी के कुछ सदस्य धमकी दे रहे थे। मुझे विश्वास है कि उन्होंने ही मेरे बेटे की हत्या की है।’’

पुलिस ने बताया कि गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद उन्होंने मिद्या की तलाश शुरू की थी और उसके मोबाइल फोन की लोकेशन की मदद से उसका शव बरामद किया।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी विधायक नसीरुद्दीन अहमद ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘भाजपा की प्रवृत्ति हर किसी चीज के लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराने की है। मौत की वजह पता चलने से पहले वे हमें जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। यह मूर्खतापूर्ण है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\