देश की खबरें | भाजपा 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी सीटें जीतेगी : प्रदेश पार्टी अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात भाजपा के नए अध्यक्ष सी आर पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने 2022 के चुनाव में राज्य की सभी 182 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने का संकल्प लिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 21 अगस्त गुजरात भाजपा के नए अध्यक्ष सी आर पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने 2022 के चुनाव में राज्य की सभी 182 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने का संकल्प लिया है।

पाटिल की नियुक्ति एक महीने पहले ही की गई थी। उन्होंने आठ विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव में भी जीत का विश्वास व्यक्त किया। ये सीटें इस साल के शुरू में कांग्रेस के मौजूदा विधायकों के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई हैं।

यह भी पढ़े | EC Guidelines Ahead of Bihar Assembly Elections 2020: बिहार चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने जारी किया गाइडलाइन, ऑनलाइन नामांकन, वोटर को दिए जाएंगे दस्ताने.

पाटिल ने अपने सौराष्ट्र दौरे के तीसरे दिन राजकोट में संवाददाताओं से कहा, ‘‘कुछ लोग इसे अतिशयोक्ति मान सकते हैं। लेकिन हम 2022 में सभी 182 सीटों को जीतने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से यह हासिल किया जा सकता है क्योंकि भाजपा ने राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों पर विगत में दो बार जीत हासिल की थी।’’

यह भी पढ़े | Maharashtra: गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर, सरकार ने लोगों से सादे समारोह का आह्वान किया.

भाजपा ने 2017 के गुजरात चुनाव में 150 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया था और उसे 99 सीटों पर जीत मिली थी।

नवसारी सीट से सांसद पाटिल ने कहा, ‘‘यह सच है कि देश के किसी बड़े राज्य में कोई एक पार्टी कभी भी 100 प्रतिशत सीटें नहीं जीत सकती। लेकिन मैं और पार्टी कार्यकर्ता राज्य के अगले चुनाव में सभी 182 सीटें जीतने के लिए दृढ़ हैं।’’

उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि भाजपा आठ सीटों पर उपचुनाव जीतेगी।

चुनाव आयोग ने अभी उपचुनावों की तारीखों की घोषणा नहीं की है।

पाटिल ने कहा कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को "गुटबाजी" से दूर रहने के लिए कहा है और आगाह किया है कि गुटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\