देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा के विरोध में दिल्ली में भाजपा करेगी धरना प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद कथित तौर पर हुई हिंसा के विरोध में बुधवार को दिल्ली के राजघाट पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे। बंगाल भाजपा के अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 20 जुलाई पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद कथित तौर पर हुई हिंसा के विरोध में बुधवार को दिल्ली के राजघाट पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे। बंगाल भाजपा के अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने यह जानकारी दी।

पार्टी का दावा है कि दो मई को तृणमूल अध्यक्ष ममता बनर्जी के फिर से मुख्यमंत्री बनने के बाद से बंगाल में भाजपा के 38 कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। संयोग से तृणमूल कांग्रेस, 1993 में पुलिस की गोलीबारी में मारे गए 13 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की याद में हर साल 21 जुलाई को शहीद दिवस मनाती है।

ममता बनर्जी उस समय कांग्रेस की युवा इकाई की सदस्य थीं। राज्य सत्ताधारी दल ने चुनाव के बाद हुई हिंसा के आरोपों का कई बार खंडन किया है और कहा है कि भाजपा चुनाव हारने के बाद तृणमूल की छवि खराब करना चाहती है।

भट्टाचार्य ने यहां मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राजघाट में धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, “कल पार्टी उन शहीदों को श्रद्धांजलि देगी जो पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा में मारे गए। दिल्ली में घोष विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे जबकि पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ता राज्य भर में इसी प्रकार का प्रदर्शन करेंगे।”

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि “तृणमूल के लोगों द्वारा उनकी पार्टी के 20 हजार कार्यकर्ताओं को बेघर कर दिया गया।” उन्होंने चुनाव के बाद हुई हिंसा पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट का स्वागत किया और कहा कि इससे असली तस्वीर सामने आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\