देश की खबरें | झारखंड विस चुनाव के लिए भाजपा जनता से विचार-विमर्श के बाद घोषणापत्र तैयार करेगी: मरांडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि पार्टी आम लोगों से परामर्श करने के बाद अपना घोषणापत्र तैयार करेगी ताकि दस्तावेज में उनके विचार प्रतिबिंबित हों।

रांची, 29 अगस्त झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि पार्टी आम लोगों से परामर्श करने के बाद अपना घोषणापत्र तैयार करेगी ताकि दस्तावेज में उनके विचार प्रतिबिंबित हों।

झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव इस वर्ष के अंत में होने हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, “हम जनता से परामर्श के बाद अपना संकल्प पत्र तैयार करेंगे। इसे आम लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों के अनुरूप बनाने के लिए उनसे सुझाव लिए जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि भाजपा उद्योग जगत से जुड़े संघों, डॉक्टरों, छात्रों और समाज के अन्य वर्गों के प्रतिनिधियों से भी परामर्श करेगी ताकि वे जो चाहते हैं उसे घोषणा पत्र में शामिल किया जा सके।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां मीडिया से कहा कि पार्टी जमीनी स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं से भी बात करेगी।

मरांडी ने कहा, “यह घोषणापत्र जनता का घोषणापत्र होगा। अन्य राजनीतिक दलों का लक्ष्य सिर्फ झूठे वादों के जरिए वोट बटोरना है। वे अपने वादों को पूरा करने में विफल रहते हैं। लेकिन हम सत्ता में आने के बाद अपने वादों को पूरा करते हैं। यह भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सितंबर में झारखंड का दौरा करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड