देश की खबरें | बंगाल से टीएमसी के अत्याचारी शासन को उखाड़ फेंकने तक चैन से नहीं बैठेगी भाजपा : अमित शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अत्याचारी शासन को उखाड़ कर लोकतंत्र को बहाल करने तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चैन से नहीं बैठेगी।

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), पांच मई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अत्याचारी शासन को उखाड़ कर लोकतंत्र को बहाल करने तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चैन से नहीं बैठेगी।

उत्तरी बंगाल के सिलीगुड़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ‘कट मनी’ (जबरन वसूली), भ्रष्टाचार और राजनीतिक हिंसा के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी।

शाह ने तृणमूल कांग्रेस पर बंगाल में संशोधित नागरिकता कानून को लेकर “अफवाह फैलाने” का आरोप लगाया और कहा कि कोविड-19 महामारी के खत्म होने के बाद कानून को लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “मैं बंगाल विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या तीन से बढ़ाकर 77 तक पहुंचाने के लिये उत्तर बंगाल के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। टीएमसी के अत्याचारी शासन को उखाड़ फेंकने तक भाजपा चैन से नहीं बैठेगी।”

उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद थी कि तीसरी बार सत्ता में आने के बाद ममता बनर्जी खुद को सुधार लेंगी। हमने उनके खुद को सुधारने के लिये पूरे एक साल तक इंतजार किया, लेकिन वह नहीं बदलीं। राज्य में शासक का कानून लागू है।”

केंद्रीय गृह मंत्री ने दावा किया कि बनर्जी ने हमेशा निहित राजनीतिक स्वार्थों के लिये गोरखा लोगों को गुमराह किया।

उन्होंने कहा, “गोरखा भाइयों और बहनों को दीदी ने हमेशा गुमराह किया है। मैं आज उन्हें यह बताने आया हूं कि अगर कोई एक दल है जो गोरखा लोगों के बारे में सोचता है, तो वह भाजपा है।”

उन्होंने कहा, “हमने आश्वासन दिया है कि संविधान की सीमा के भीतर ही सभी समस्याओं का स्थायी राजनीतिक समाधान निकाला जाएगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट