देश की खबरें | मुंबई की अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी भाजपा: बावनकुले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुंबई की अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को होने वाला उपचुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 17 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुंबई की अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को होने वाला उपचुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बावनकुले ने नागपुर में कहा, “भाजपा ने अंधेरी पूर्व उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। मुरजी पटेल, जिन्होंने भाजपा से नामांकन दाखिल किया था, अब इसे वापस ले लेंगे। वरना हम चुनाव जीत सकते थे।”

उन्होंने कहा, “भाजपा ने पूर्व में भी कुछ उपचुनाव नहीं लड़े थे।”

इस साल मई में शिवसेना विधायक रमेश लटके की मृत्यु के कारण अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव के लिए नामांकन वापस लेने का सोमवार को अंतिम दिन है।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना के धड़े ने उपचुनाव में रमेश लटके की पत्नी ऋतुजा लटके को मैदान में उतारा है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने रविवार को उपचुनाव में ऋतुजा लटके के निर्विरोध चुनाव की मांग की, जबकि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से दिवंगत रमेश लटके के प्रति सम्मान जताने के लिए भाजपा के उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारने की अपील की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट