देश की खबरें | भाजपा जयपुर में 20 अगस्त को विशाल प्रदर्शन करेगी: पूनियां

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि राजस्थान का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस सरकार को साढ़े तीन सालों में कोई पूर्णकालिक गृहमंत्री मिला ही नहीं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बिगड़ी कानून व्यवस्था, साधु-संतों पर अत्याचार, भीड़ हिंसा सहित अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा जयपुर में शनिवार (20 अगस्त) को विशाल प्रदर्शन करेगी।

जयपुर, 18 अगस्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि राजस्थान का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस सरकार को साढ़े तीन सालों में कोई पूर्णकालिक गृहमंत्री मिला ही नहीं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बिगड़ी कानून व्यवस्था, साधु-संतों पर अत्याचार, भीड़ हिंसा सहित अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा जयपुर में शनिवार (20 अगस्त) को विशाल प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यदि प्रदर्शन करते तो भी शिकायत नहीं होती, लेकिन हालात से ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री को राजस्थान की जनता की जनसुरक्षा से कोई सरोकार नहीं है।

पूनियां ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री को राजस्थान की जनता की जनसुरक्षा से कोई सरोकार नहीं है, मुख्यमंत्री को कोई सरोकार है तो अपनी कुर्सी से है, कुर्सी की सुरक्षा उनके लिए जनसुरक्षा से बड़ी है। राजस्थान का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस सरकार को साढ़े तीन सालों में कोई पूर्णकालिक गृहमंत्री मिला ही नहीं।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘कोई सरकार जब तुष्टीकरण पर आती है, तो प्रदेश की जनता के साथ न्याय नहीं कर सकती, ऐसा लगता है कि कांग्रेस सरकार ने यह तय कर लिया है कि बहुसंख्यक हिंदुओं को इसी तरीके से प्रताड़ित करना है।’’

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिससे लोगों में अविश्वास पैदा हुआ है। कांग्रेस सरकार के शासन में सबसे अधिक उत्पीड़ित लोग अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीयत में खोट है, तुष्टीकरण की राजनीति के कारण करौली, जोधपुर और भीलवाड़ा की घटनाएं हुईं।

भाजपा नेता के कहा कि उदयपुर की घटना के बाद उदयपुर का पर्यटन व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ और लोगों के रोजगार पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा है।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड