देश की खबरें | भाजपा मंगलवार को झारखंड सचिवालय का घेराव करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की कथित तौर पर ‘बेरोजगारी और भ्रष्टाचार’ के मोर्चे पर नाकामी और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मंगलवार को झारखंड सचिवालय का घेराव करेगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।

रांची, 10 अप्रैल झारखंड के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की कथित तौर पर ‘बेरोजगारी और भ्रष्टाचार’ के मोर्चे पर नाकामी और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मंगलवार को झारखंड सचिवालय का घेराव करेगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सोमवार को कहा कि पूरे राज्य से पार्टी के हजारों कार्यकर्ता रांची के प्रभात तारा मैदान में एकत्र होंगे और पूर्वाह्न 11 बजे राज्य सचिवालय की इमारत की ओर मार्च करेंगे।

वहीं, सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को ‘राजनीतिक हथकंडा’ करार दिया है।

एक अधिकारी ने बताया कि रांची प्रशासन ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने और वाहनों की आवाजाही को सुचारु रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है और रणनीतिक रूप से अहम स्थानों पर अवरोधक लगाए गए हैं।’’

प्रकाश ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘ प्रशासन द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं को कई जगहों पर रोका जा रहा है, इसके बावजूद यह अबतक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा।’’

भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी ने विरोध प्रदर्शन के लिए राज्य सचिवालय को चुना है क्योंकि उक्त स्थान पर मुख्यमंत्री बैठक कर ‘गलत फैसले करते हैं और नौकरशाह उनका पालन करते हैं।’’

उन्होंने दावा किया कि झारखंड में बेरोजगारी दर 14.3 प्रतिशत है जो राष्ट्रीय औसत 7.20 प्रतिशत से दोगुना है।

प्रकाश ने दावा किया कि झामुमो, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की गठबंधन सरकार ने चुनाव घोषणापत्र में हर साल पांच लाख नौकरी देने का वादा किया था लेकिन अबतक महज 537 नौकरियां दी गई हैं।

उन्होंने कहा कि 3.27 लाख सरकारी पद खाली हैं लेकिन हेमंत सोरेन सरकार की मंशा इन रिक्तियों को भर राज्य के युवाओं को रोजगार देने का नहीं है जो रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि नियुक्तियों में विपक्ष द्वारा बाधा उत्पन्न करने से देरी हुई। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। हां यह बात जरूर है कि इसमें विलंब हुआ। हमारे विपक्ष के साथियों की झारखंड विरोधी सोच और उनके द्वारा पैदा की जा रही अड़चनों की वजह से इसमें थोड़ी दिक्कतें आई लेकिन नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। हमारे राज्य के कर्मठ और परिश्रमी युवाओं के लिए रास्ते खुल गए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू