देश की खबरें | जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख के पदों पर भाजपा उतारेगी उम्मीदवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में होने जा रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी 3051 वार्डों में जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी घोषित करेगी और सभी 826 विकास खंडों में ब्लॉक प्रमुख के भी उम्मीदवार उतारेगी।

लखनऊ, 15 मार्च उत्तर प्रदेश में होने जा रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी 3051 वार्डों में जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी घोषित करेगी और सभी 826 विकास खंडों में ब्लॉक प्रमुख के भी उम्मीदवार उतारेगी।

सोमवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भाजपा की एक दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने यह जानकारी दी।

भाजपा मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सम्पन्न हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आगामी पंचायत चुनाव तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों व संगठनात्मक अभियानों की योजना तैयार की गई।

सुनील बसंल ने प्रदेश कार्यसमिति बैठक में आगामी कार्यक्रमों व अभियानों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा, '’भाजपा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 3051 जिला पंचायत वार्ड प्रत्याशी घोषित करेगी और इसके साथ ही 826 ब्लॉक प्रमुख पद पर पार्टी चुनाव लड़ेगी।''

बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी 19 मार्च से लेकर 26 मार्च तक विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करेगी व समारोह का आयोजन करेगी।

साथ ही 19 मार्च को प्रदेश भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर लखनऊ में समारोह आयोजित होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी