देश की खबरें | ‘रिपोर्ट कार्ड’ के साथ भाजपा उतरेगी कर्नाटक चुनाव में, कांग्रेस भ्रष्टाचार की पर्याय: नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में रिपोर्ट कार्ड (कामकाज का लेखाजोखा) की राजनीति की शुरुआत की है और उनकी पार्टी अपने कामकाज व प्रदर्शन की बदौलत आगामी कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में जनता के समक्ष जाएगी।

तुमकुरू (कर्नाटक), पांच जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में रिपोर्ट कार्ड (कामकाज का लेखाजोखा) की राजनीति की शुरुआत की है और उनकी पार्टी अपने कामकाज व प्रदर्शन की बदौलत आगामी कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में जनता के समक्ष जाएगी।

भाजपा के तुमकुरू और मधुगिरी विधानसभा क्षेत्रों के ‘‘शक्ति केंद्र’’ प्रमुखों की एक बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा और उसे ‘‘भ्रष्टाचार, कमीशन और जातिवाद’’ का पर्याय करार दिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे भाजपा की समावेशी राजनीति का संदेश लेकर जनता के बीच और इस बात की कतई परवाह ना करें कि सामने वाला व्यक्ति किस जाति, धर्म और लिंग का है।

नड्डा ने कहा, ‘‘जब हम चुनावों में जाएंगे तो रिपोर्ट कार्ड लेकर जाएंगे। हमारा हर नेता गर्व के साथ कहेगा कि हमने जो वादे किए हैं उन्हें पूरा किया है और हमने जो वादे नहीं भी किए थे, उन्हें भी पूरा किया है।’’

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाएं तो कहें कि ना ही पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येद्दीयुरप्पा और ना ही वर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक को आगे बढ़ाने में कोई कसर छोड़ी है।

नड्डा ने कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं से मिलने तुमकुरू आए हैं जो जमीन पर कड़ी मेहनत करते हैं और पार्टी व सरकार के संदेश को जनता के बीच पहुंचाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कर्नाटक के सभी क्षेत्रों का दौरा करने का फैसला किया है। हम चुनाव की तैयारी कर रहे हैं इसलिए मैं सीधे कार्यकर्ताओं से संवाद करूंगा।’’

भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से समाज को एकजुट रखने और जातिवाद समाप्त करने के लिए टिफिन बैठकें आरंभ करने को कहा और दावा किया कि जब साथ बैठकर भोजन का आदान प्रदान होगा तो इससे एकजुटता और पार्टी की विचारधारा का संदेश जाएगा।

इस सम्मेलन में भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष नलीन कुमार कटील, राष्ट्रीय महासचिव व कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री जे सी मधुस्वामी, बी सी नागेश, ए ज्ञानेंद्र सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

कर्नाटक में इसी साल अप्रैल-मई महीने में विधानसभा चुनाव हो सकता है।

कांग्रेस पर वोटबैंक की राजनीति का आरोप लगाते हुए नड्डा ने कहा कि विपक्षी पार्टी जाति को जाति से, क्षेत्र को क्षेत्र से और भाई को भाई से लड़ाने का काम करती है।

उन्होंने कहा कि जब से नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं और ‘सबका साथ, सबका विश्वास’ के मंत्र पर चले हैं तब से से जातिवादी और वंशवाद की राजनीति समाप्त हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीति की संस्कृति और चरित्र को ही बदल डाला है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश की राजनीतिक संस्कृति ही बदल गई है।’’

मुख्यमंत्री बोम्मई के बारे में ‘पिल्ले’ वाले बयान देने के लिए कांग्रेस नेता सिद्धरमैया दपर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘ऐसे बयान से मुझे बहुत दुख हुआ है। कर्नाटक की राजनीति के मानक को नीचे गिराने का काम किया है। नेता की पहचान उसके बयान से होती है।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक विरोधियों का भी सम्मान करती है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सहकारी संघवाद को मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘वे (कांग्रेस के नेता) यहां लड़ते हैं, उन्हें अपने हाईकमान से मिलने का अवसर नहीं मिलता है। वे दूसरों के बारे में हल्की बातें करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड