देश की खबरें | महाराष्ट्र में अपने दम पर सत्ता में आएगी भाजपा : फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि महाराष्ट्र में उनकी पार्टी अपने बलबूते सत्ता में आएगी।

नागपुर, 17 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि महाराष्ट्र में उनकी पार्टी अपने बलबूते सत्ता में आएगी।

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी रहे फडणवीस को पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां पहुंचने के बाद बधाई दी। गोवा में भाजपा ने 40 में से 20 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस हवाई अड्डे से भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी के आवास पर गए और उनका आशीर्वाद लिया। बाद में पार्टी के एक समारोह में फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में भी ‘बदलाव की लहर’ है। समारोह में फडणवीस का अभिनंदन किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। फडणवीस ने कहा, ‘‘मैं महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार से कहना चाहता हूं कि आप हमारे खिलाफ कितने भी मामले दर्ज कर लें, हम आपके भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलना बंद नहीं करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा अगली विधानसभा के साथ-साथ महाराष्ट्र में नगर निगम और जिला परिषद चुनावों में अपने बलबूते सत्ता में आएगी।’’

फडणवीस ने कहा कि गोवा में जीत टीम वर्क और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों के विश्वास का परिणाम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट