देश की खबरें | विधानसभा चुनावों में भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी: पवार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जहां भी सत्ता में है, उससे बाहर हो जाएगी।
सोलापुर (महाराष्ट्र), 16 नवंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जहां भी सत्ता में है, उससे बाहर हो जाएगी।
जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, उनमें से केवल मध्य प्रदेश में भाजपा सत्तारूढ़ है।
पवार ने महाराष्ट्र के सोलापुर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा जहां भी सत्ता में है, वहां आप चुनाव के बाद गैर-भाजपाई मुख्यमंत्री बनते देखेंगे।’’
मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।
पवार ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन चुनाव में गलत रुख के साथ प्रचार कर रहे हैं।
राकांपा नेता ने कहा, ‘‘उनकी पार्टी के आत्मविश्वास का स्तर गिर गया है तथा लोग अब और उनके झूठे वादों में नहीं फंसेंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)