विधायकों को धमकाकर दिल्ली सरकार को गिराना चाहती है भाजपा: आप

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अविश्‍वास प्रस्‍ताव की आड़ में विधायकों को धमकियां देकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नीत सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है.

नयी दिल्ली, 18 मार्च : दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अविश्‍वास प्रस्‍ताव की आड़ में विधायकों को धमकियां देकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) नीत सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है. दिल्ली विधानसभा में भाजपा के आठ विधायक हैं. ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा उनकी पार्टी के विधायकों को दो विकल्प दे रही है-या तो उन्हें भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए या सीबीआई-ईडी उन्हें जेल में डाल देगी.

भाजपा दिल्ली विधानसभा के मौजूदा सत्र के दौरान केजरीवाल सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना बना रही है. चड्ढा ने कहा, “विधानसभा में ‘आप’ के पास 62 विधायकों के साथ प्रचंड बहुमत है. भाजपा के पास आठ विधायक हैं, लेकिन पार्टी अविश्वास प्रस्ताव की आड़ में विधायकों को खरीदकर सरकार को गिराना चाहती है, ठीक वैसे ही जैसे मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में सरकारें गिरीं.” यह भी पढ़ें : Chhattisgarh: रील्स बनाने कॉलेज की छत पर चढ़ा छात्र, गिरने से मौत

उन्होंने आरोप लगाया, “भाजपा हमारे विधायकों को दो विकल्प दे रही है कि या तो भाजपा में शामिल हों या फिर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उन्हें जेल में डाल देगा.”

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट