देश की खबरें | भाजपा धन जुटाने में असमर्थ, पांच राज्यों में उसकी हार लगभग तय : सिद्धरमैया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अमीर कारोबारियों और ठेकेदारों से धन वसूली के लिए उन्हें आयकर और प्रवर्तन निदेशालय के छापों के जरिये ब्लैकमेल किया जा रहा है।

बेंगलुरु, 18 अक्टूबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अमीर कारोबारियों और ठेकेदारों से धन वसूली के लिए उन्हें आयकर और प्रवर्तन निदेशालय के छापों के जरिये ब्लैकमेल किया जा रहा है।

कर्नाटक सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के लिए भाजपा और उसके नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी आगामी चुनावों में अपनी पराजय की आशंका भांप कर अभी से बहाने खोज रही है।

वह भाजपा के इस आरोप पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि हाल में आयकर विभाग के छापों में ठेकेदारों से करोड़ों रुपये बरामद किये गये जो पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव में खर्च के लिए कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के वास्ते वसूला गया कमीशन था।

सिद्धरमैया ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भाजपा पहले की तरह धन नहीं जुटा पा रही है और आगामी पांच राज्यों के चुनावों के साथ-साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में उसकी हार लगभग तय है। इसके अलावा, कर्नाटक में 40 प्रतिशत कमीशन का उसका सबसे बड़ा स्रोत भी अब बंद हो गया है। इसलिए, अमीर व्यापारियों और ठेकेदारों को ब्लैकमेल कर पैसा इकट्ठा करने के लिए आयकर विभाग तथा प्रवर्तन निदेशालय के छापे पड़वाये जा रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘अगर भाजपा चुनाव के नतीजे आने के एक दिन बाद यह बयान दे कि हम कांग्रेस पार्टी के धनबल की वजह से हार गये तो कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी।’’

सिद्धरमैया ने कहा कि भाजपा द्वारा चुनावी बांड के माध्यम से वसूले गये धन का विवरण इस बात का प्रमाण है कि कौन सी पार्टी चुनावी राजनीति के लिए धन लूटने में लगी है।

उन्होंने कहा कि मार्च 2018 से जनवरी 2023 के बीच 12,008 करोड़ रुपये के चुनावी बांड बेचे गये जिनमें से 5,272 करोड़ रुपये भाजपा के थे।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या व्यापारियों ने यह पैसा अपनी मर्जी से दिया था या उन्हें ब्लैकमेल किया गया?’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, पूर्व मंत्रियों जी जनार्दन रेड्डी, के सुब्रमण्य नायडू और कृष्णैया शेट्टी, पूर्व विधायक संपांगी और विरुपक्षप्पा जैसे प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाना पड़ा था।

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता सब जानती है और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वालों पर हंस रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट