देश की खबरें | झारखंड में सरकार गिराने का प्रयास कर रही भाजपा : मुख्यमंत्री गहलोत का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार को गिराने के प्रयास कर रही है।

जयपुर, 19 सितंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार को गिराने के प्रयास कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि राजस्‍थान में सरकार गिराने की भाजपा की योजना सफल नहीं हो सकी क्योंकि कांग्रेस ने उन्हें (भाजपा) यहां अपने इरादे में कामयाब नहीं होने दिया।

गहलोत ने विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, ‘‘ मैं बार-बार कह रहा हूं कि भाजपा ने देश में खरीद-फरोख्त का नया मॉडल पेश किया है। राज्य सरकारें गिरा रहे हैं... पहले अरुणाचल प्रदेश, कनार्टक, फिर मध्य प्रदेश, महाराष्‍ट्र अब इनकी दृष्टि कई जगह पर है...झारखंड में भी प्रयास कर रहे हैं।’’

वहीं, भाजपा विधायकों ने व‍िधानसभा सत्र का सत्रावसान किए बिना सदन की बैठक दुबारा बुलाए जाने पर आपत्ति जताते हुए सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी के कार्यालय में धरना द‍िया।

गहलोत ने इस बारे में कहा, ‘‘ये (भाजपा विधायक) विधानसभा अध्यक्ष के कमरे में धरना दे रहे हैं, लेकिन इनसे पूछो कि ये नौबत क्यों आ रही है? विधानसभा (की बैठक) निरंतर क्‍यों रखी गई..?‘‘

उन्होंने आरोप लगाया कि वे राज्‍य सरकारें गिरा रहे हैं जैसे कि पहले अरुणाचल प्रदेश और कनार्टक फिर मध्‍यप्रदेश, महाराष्ट्र...अब इनकी दृष्टि कई जगह पर है, झारखंड में भी प्रयास कर रहे हैं।

गहलोत ने कहा, ‘‘हमने जानबूझकर व‍िधानसभा की बैठक निरंतर रखी। हमने तो इनकी चलने नहीं दी वरना इनका बस चले तो ये तो कभी भी सरकार गिरा दें।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘विधानसभा की बैठक न‍िरंतर जारी रखने का नुकसान भी हमें हुआ, क्‍योंकि हम कई अध्‍यादेश लाते, पर ला नहीं पाए, लेकिन आज ये धरना देकर नाटक कर रहे हैं।’’

गोवंश में लंपी चर्म रोग को लेकर मुख्‍य विपक्षी दल भाजपा द्वारा सरकार को घेरे जाने पर गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है कि लम्पी चर्म रोग से गायों की जान कैसे बचे, लेकिन टीका और दवाएं केंद्र सरकार देगी।

उन्होंने कहा कि वह भारत सरकार से मांग कर रहे हैं कि इसको राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\