देश की खबरें | कोलकाता मामले से भाजपा ‘राजनीतिक लाभ’ उठाना चाह रही है : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी में ‘‘हर घटना पर राजनीति करने का हुनर है।’’

लखनऊ, 16 अगस्त समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी में ‘‘हर घटना पर राजनीति करने का हुनर है।’’

कोलकाता में चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘भाजपा में हर घटना पर राजनीति करने का हुनर है। भाजपा में हर घटना से राजनीतिक लाभ लेने और दूसरों को बदनाम करने का हुनर है।’’

पत्रकारों से बातचीत से पहले अखिलेश यादव ने यहां स्वतंत्रता सेनानी महारानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। यह प्रतिमा यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय के मुख्य द्वार के ठीक बाहर स्थित है।

यादव ने कहा, ‘‘देश भर में किसी भी महिला के साथ कोई भी घटना दुखद है। इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। ममता बनर्जी खुद एक महिला मुख्यमंत्री हैं और वह कार्रवाई करेंगी। लेकिन, भाजपा के लोग राजनीति कर रहे हैं।’’

उप्र में आगामी उपचुनाव के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सपा प्रमुख ने दावा किया, ‘‘जब भी उपचुनाव होंगे, जनता भाजपा को हराएगी। यह अधिकारियों के माध्यम से चुनाव जीतना चाहते हैं, इसकी शिकायत समाजवादी पार्टी निर्वाचन आयोग से करेगी।’’

प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। चुनाव की तारीखें अभी घोषित नहीं हुई हैं।

यादव ने आरोप लगाया, ‘‘हम यह नहीं भूल सकते कि भाजपा ने चुनावों में किस तरह काले धन का इस्तेमाल किया है। भाजपा भ्रष्ट लोगों और जुमलेबाजों का समूह बन गई है।’’

उन्होंने कहा कि देश के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि महंगाई कम हो और बेरोजगारों को रोजगार मिले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड