देश की खबरें | भाजपा केजरीवाल को खत्म करने की कोशिश में, कार पर हमले का एक आरोपी प्रवेश से जुड़ा: आतिशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अरविंद केजरीवाल को ‘खत्म’ करने की साजिश रच रही है, क्योंकि विपक्षी दल उन्हें हरा नहीं सकता।

नयी दिल्ली, 19 जनवरी आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अरविंद केजरीवाल को ‘खत्म’ करने की साजिश रच रही है, क्योंकि विपक्षी दल उन्हें हरा नहीं सकता।

आप ने दावा किया कि शनिवार शाम केजरीवाल की कार पर हुए कथित हमले में शामिल लोगों में से एक को प्रवेश वर्मा के साथ “अक्सर देखा जाता है”।

वर्मा भाजपा की तरफ से ‘आप’ संयोजक के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

‘आप’ ने आरोप लगाया कि नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार के दौरान केजरीवाल की कार पर पथराव किया गया, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

‘आप’ द्वारा पथराव का आरोप लगाये जाने पर वर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि वाहन ने केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे तीन युवकों को टक्कर मार दी।

उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल ने ही चालक से उन्हें कुचलने के लिए कहा था।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार को पार्टी सांसद संजय सिंह के साथ संयुक्त रूप से संवाददाताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया, “जिन लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर हमला और उनकी कार पर पथराव किया, वे गंभीर अपराधी हैं और उनके खिलाफ लूट व हत्या के प्रयास सहित कई मामले दर्ज हैं।”

आतिशी ने दावा किया कि कथित हमलावरों में से एक का नाम राहुल उर्फ ​​शैंकी है और वह प्रवेश वर्मा से ‘करीबी रूप से जुड़ा हुआ’ है।

उन्होंने कहा, “हमले में शामिल व्यक्ति के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है। वह अक्सर वर्मा के साथ देखा जाता है। वे अरविंद केजरीवाल को खत्म करना चाहते हैं।”

संजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा, “भाजपा विधानसभा चुनाव में हमें हराने में असमर्थ है, इसलिए वह अरविंद केजरीवाल को अपने रास्ते से हटाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है। ”

राजधानी में पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है और नतीजों की घोषणा आठ फरवरी को की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड