देश की खबरें | जाति और धर्म के आधार पर देश को बांटने की कोशिश कर रही है भाजपा: लालू प्रसाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा देश को जाति और धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश कर रही है।

पूर्णिया, 25 फरवरी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा देश को जाति और धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश कर रही है।

प्रसाद ने दावा किया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ है।

हाल ही में सिंगापुर में सफल गुर्दा प्रतिरोपण के बाद देश लौटे प्रसाद यहां महागठबंधन की एक रैली को दिल्ली से डिजिटल तरीके से संबोधित कर रहे थे। प्रसाद के नेतृत्व वाली पार्टी राजद महागठबंधन का हिस्सा है।

प्रसाद ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि भाजपा जाति और धर्म के आधार पर देश को बांटने की कोशिश कर रहा है।

प्रसाद ने कहा, ‘‘हम (महागठबंधन) 2024 के लोकसभा और 2025 के राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा का सफाया कर देंगे। वे (भाजपा) देश को जाति और धर्म के आधार पर बांट रहे हैं। भाजपा और आरएसएस अल्पसंख्यकों एवं समाज के कमजोर वर्गों के खिलाफ हैं।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस दोनों ही आरक्षण के खिलाफ हैं और वे संविधान को बदलने और आरक्षण खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

लालू ने कहा, ‘‘हमारी लड़ाई आरएसएस की विचारधारा से है। भाजपा, आरएसएस के निर्देशों का पालन कर रही है। बिहार ने पहल की है और आने वाले चुनावों में पूरे देश से भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का सफाया हो जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड