देश की खबरें | भाजपा ने सपा पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के शासन में असामाजिक तत्व भाग रहे हैं।

नयी दिल्ली, एक जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के शासन में असामाजिक तत्व भाग रहे हैं।

भाजपा और सपा के बीच हाल में कुछ व्यापारियों पर उनके कथित राजनीतिक संबंधों को लेकर छापेमारी के बीच, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ‘‘रेड अलर्ट’’ में शामिल लोग ‘‘इत्र की दुर्गंध’’ से बहुत शर्मसार हैं और उन्हें अपना चेहरा दिखाने में शर्मिंदगी महसूस होती है।

सपा के सदस्य लाल टोपी पहनते हैं और भाजपा सत्ता में रहने के दौरान कुछ अपराधियों को कथित रूप से संरक्षण देने के लिए सपा की आलोचना करने के वास्ते अक्सर ‘‘रेड अलर्ट’’ के तंज का इस्तेमाल करती है।

प्रधान ने ट्वीट कर सपा नेता अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘आतंक और गुंडागर्दी’’ इन लोगों की पहचान है।

वह आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के प्रभारी हैं।

प्रधान ने कहा कि भाजपा ने लोगों का विश्वास जीतने के लिए ‘‘जन विश्वास’’ यात्रा निकाली है।

सपा ने हाल में अपने कुछ सदस्यों को उनकी कथित गुंडागर्दी के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट