देश की खबरें | सिनेमाघर में महिलाओं को भगवा शॉल हटाने के लिए कहने के बाद भाजपा ने शिवसेना पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई ने एक घटना को लेकर सत्तारूढ़ शिवसेना पर निशाना साधा है, जिसमें कुछ महिलाओं को नासिक के एक सिनेमाघर में हिंदी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के लिए प्रवेश करने से पहले कथित तौर पर भगवा शॉल उतारने को कहा गया था।

मुंबई, 24 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई ने एक घटना को लेकर सत्तारूढ़ शिवसेना पर निशाना साधा है, जिसमें कुछ महिलाओं को नासिक के एक सिनेमाघर में हिंदी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के लिए प्रवेश करने से पहले कथित तौर पर भगवा शॉल उतारने को कहा गया था।

भाजपा ने इस घटना को लेकर बृहस्पतिवार को शिवसेना की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से सवाल किया कि क्या यही उनका हिंदुत्व है।

नासिक के एक सिनेमाघर में बुधवार को 'द कश्मीर फाइल्स' देखने आईं कुछ महिलाओं को कथित तौर पर सिनेमाघर में प्रवेश करने से पहले उनके भगवा शॉल को हटाने के लिए कहा गया था।

इस घटना को लेकर राज्य की भाजपा इकाई ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा, ‘‘द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखने के लिए नासिक में भगवा शॉल पहन कर आईं महिलाओं को सिनेमाघर में प्रवेश देने से पहले शॉल हटाने के लिए कहा गया था। उद्धव जी, क्या यह आपके हिंदुत्व का रूप है ?’’

भाजपा ने हिंदुत्व के प्रति शिवसेना की प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े करते हुए अपने ट्वीट में ‘‘हरा खून’’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया और दावा किया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी अब ‘‘जनाब सेना’’ बन गई है।

‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के निर्माता अभिषेक अग्रवाल एवं निर्देशक विवेक अग्निहोत्री हैं। यह फिल्म 1990 के दशक में कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन एवं नरसंहार पर आधारित है। फिल्म 11 मार्च को रिलीज हुई है। अनुपम खेर, पल्लवी जोशी एवं मिथुन चक्रवर्ती इसमें मुख्य भूमिका में हैं। मध्य प्रदेश और गुजरात समेत कुछ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों ने फिल्म को कर मुक्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट