देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 संकट को लेकर भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में कोविड-19 संकट के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और दावा किया कि राज्य सरकार प्रचार में करोड़ों रुपये खर्च कर लोगों को ‘‘गुमराह’’ कर रही है तथा अपनी जिम्मेदारियों से भागकर उसने सब कुछ केंद्र के भरोसे छोड़ रखा है।

नयी दिल्ली, 10 मई भाजपा ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में कोविड-19 संकट के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और दावा किया कि राज्य सरकार प्रचार में करोड़ों रुपये खर्च कर लोगों को ‘‘गुमराह’’ कर रही है तथा अपनी जिम्मेदारियों से भागकर उसने सब कुछ केंद्र के भरोसे छोड़ रखा है।

डिजिटल माध्यम से आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने सूचना का अधिकार के तहत मिले एक जवाब का हवाला देते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार 2015 से अब तक विज्ञापनों पर 805 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में उसने एक भी नया अस्पताल नहीं खोला।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता केजरीवाल पर हमला करते हुए पात्रा ने कहा मुख्यमंत्री रोजाना टेलीविजन पर आते हैं और ‘‘झूठ’’ बोल कर लोगों को ‘‘गुमराह’’ करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आप विज्ञापन करते रहे और दावे करते रहे कि लॉकडाउन नहीं होगा, ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है और लोगों के घरों में ऑक्सीजन पहुंचाई जाएगी। जब आपको लगा कि चीजें आपके नियंत्रण से बाहर हो गई हैं तब आपने केंद्र पर सवाल उठाने शुरु किए और फिर बाद में अपनी जिम्मेदारियों से किनारा कर लिया।’’

पात्रा ने कहा कि केजरीवाल ने 26 अप्रैल को दावा किया था कि उनकी सरकार 1.34 करोड़ टीकों का आर्डर देगी जिसकी कीमत तकरीबन 1400 करोड़ रुपये होती है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज वह कह रहे हैं कि उनके पास कुछ नहीं है। दिल्ली में 45 वर्ष से ऊपर के सिर्फ 8.93 प्रतिशत लोगों को टीकों की दूसरी खुराक लगी है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के सिर्फ 48.03 प्रतिशत लोगों को ही पहली खुराक लगी है जबकि 60 की उम्र के सिर्फ 17 प्रतिशत लोगों को ही टीकों की दूसरी खुराक लग सकी है।’’

पात्रा ने आरोप लगाया कि टीकाकरण अभियान को समय पर आगे बढ़ाने की जगह दिल्ली सरकार विज्ञापनों में व्यस्त रही और अब ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर वह राजनीति कर रही है।

बृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आयुक्त इकबाल सिंह चहल के एक साक्षात्कार का हवाला देते हुए पात्रा ने कहा कि केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए कम ही प्रयास किए जबकि चहल ने भी कहा है कि इसके लिए लिए केंद्र को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि पीएम केयर्स से ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के लिए कोष आवंटित किए जाने के बावजूद दिल्ली सरकार एक भी संयंत्र आरंभ नहीं कर सकी और न ही इनके लिए स्थान उपलब्ध करा सकी।

राजधानी में किसान आंदोलन के प्रमुख केंद्र टीकरी बॉर्डर पर हुई कथित बलात्कार की घटना के लिए पात्रा ने आप पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इसमें उसके एक कार्यकर्ता का नाम सामने आया है जो अब गायब है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट