देश की खबरें | अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन के लिए भाजपा ने आप पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) को आड़े हाथ लिया।

नयी दिल्ली, 22 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) को आड़े हाथ लिया।

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने कहा कि आप के नेता को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया है और पार्टी सारे नैतिक आधार खो चुकी है।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि केजरीवाल को उस भ्रष्टाचार की जानकारी थी जो आबकारी नीति बनाने और लागू करने में किया गया और जिसमें उनके पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा पार्टी सांसद संजय सिंह जेल गए।

सचदेवा ने कहा, ‘‘उन्होंने स्वयं प्रवर्तन निदेशालय के नौ समन की अवहेलना की। उन्हें अब ईडी को जवाब देना होगा क्योंकि वह भ्रष्टाचार में शामिल थे और इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि पुरानी कहावत है ‘चोर मचाए शोर’ और केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप का ‘शर्मनाक’ प्रदर्शन इसका सटीक उदाहरण है।

सचदेवा ने कहा कि आप और इसके नेता केजरीवाल की गिरफ्तारी पर चिल्ला रहे हैं लेकिन वे सारे नैतिक आधार खो चुके हैं और दिल्ली की जनता को उन पर भरोसा नहीं रहा है।

केजरीवाल को दिल्ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी ने बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया था। इस नीति को अब रद्द किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs AFG, Only Test Match Day 2 Preview: मुल्लांपुर में दूसरे दिन अफगानिस्तान के गेंदबाज करेंगे वापसी या भारतीय बल्लेबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

IND vs AFG, Only Test Match Day 2 Live Streaming In India: थोड़ी देर में शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies vs Sri Lanka, 2nd ODI Match Live Score Update: किंग्स्टन में वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा जा रहा हैं मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs Sri Lanka, 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: किंग्स्टन में वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी