देश की खबरें | सैम पित्रोदा के चीन संबंधी बयान के लिए भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के नेता सैम पित्रोदा के एक कथित बयान का हवाला देते हुए सोमवार को प्रमुख विपक्षी दल पर निशाना साधा और दावा किया कि उनकी यह टिप्पणी चीन के समर्थन में दिए गए उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं के बयानों के अनुरूप है।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के नेता सैम पित्रोदा के एक कथित बयान का हवाला देते हुए सोमवार को प्रमुख विपक्षी दल पर निशाना साधा और दावा किया कि उनकी यह टिप्पणी चीन के समर्थन में दिए गए उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं के बयानों के अनुरूप है।

पित्रोदा ने एक साक्षात्कार में कथित तौर पर कहा है कि चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है और भारत को चीन को दुश्मन मानना ​​बंद करना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि पित्रोदा ने जो कुछ कहा है वह कांग्रेस की मानसिकता का प्रतीक है।

भाजपा नेता ने कहा कि पित्रोदा ने चीन की सत्तारूढ़ पार्टी के साथ कांग्रेस के समझौते को खुले तौर पर स्वीकार किया है।

त्रिवेदी ने कहा कि यह भारत की प्रतिष्ठा के लिए झटका है और उनके बयानों से ऐसा लगता है कि भारत हमलावर है।

उन्होंने कहा, ‘‘साफ है कि यह कांग्रेस पार्टी द्वारा चीन के साथ किए गए समझौते की अभिव्यक्ति है... गंभीर मुद्दा यह है कि सैम पित्रोदा ने जिस तरह की टिप्पणी की है, वह भारत की पहचान, कूटनीति और संप्रभुता पर गहरा आघात है।’’

उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या यह गलवान के शहीदों का अपमान नहीं है?

उन्होंने कहा, ‘‘गलवान में हमारे 20 जवान शहीद हो गए और आपके नेता ऐसी बोल रहे हैं। यह निंदनीय है और भारतीय सेना और हमारे सैनिकों के बलिदान का अपमान है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\