भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को दिल का दौरा, रिम्स में एंजियोप्लास्टी के बाद स्वस्थ

उन्होंने बताया कि दीपक प्रकाश को एंजियोप्लास्टी कर एक स्टेंट लगाया गया और अब वह स्वस्थ हैं तथा रिम्स की कार्डियक केयर यूनिट में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

जमात

रिम्स में कार्डियक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अंशुल कुमार ने बताया कि दीपक प्रकाश को आज रिम्स में भर्ती कराया गया जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गयी।

उन्होंने बताया कि दीपक प्रकाश को एंजियोप्लास्टी कर एक स्टेंट लगाया गया और अब वह स्वस्थ हैं तथा रिम्स की कार्डियक केयर यूनिट में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

कुमार ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की एंजियोप्लास्टी डॉ. प्रशान्त और डॉ. प्रकाश ने की। उनकी हृदय गति बहुत धीमी गयी थी जिसे देखते हुए उन्हें पेस मेकर लगाया गया।

उन्होंने बताया कि दीपक प्रकाश अब बिलकुल स्वस्थ हैं और उनके स्वास्थ्य की देखभाल कम से कम 48 घंटे तक करने के बाद शनिवार या सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की संभावना है।

इस बीच, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को देखने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिम्स पहुंचे और उन्होंने इलाज करने वाले चिकित्सकों से मुलाकात कर दीपक प्रकाश का हाल जाना।

मुख्यमंत्री ने बाद में पत्रकारों को बताया कि अब दीपक प्रकाश स्वस्थ हैं। उन्होंने भाजपा नेता तथा उनके परिजनों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

इस बीच, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और पूर्व महासचिव बालमुकुंद सहाय ने भी अस्पताल पहुंचकर दीपक प्रकाश का हालचाल जाना।

दूसरी ओर, दिल्ली से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी फोन कर दीपक प्रकाश का स्वास्थ्य जाना और उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

दीपक प्रकाश को भाजपा ने मार्च के अंत में होने वाले राज्यसभा चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार भी बनाया था। कोरोना संक्रमण के चलते राज्यसभा चुनाव स्थगित हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now